मेरठ में रेलवे क्रॉसिंग पर युवक मारी गोली:2 किमी बाइक चलाकर खुद अस्पताल पहुंचा

# ## Meerut Zone

(www.arya-tv.com) मेरठ में बंद रेलवे फाटक के पास खड़े युवक को अचानक किसी ने पीठ में गोली मार दी। युवक को जब पीठ से खून बहने का अहसास हुआ तो उसने तुरंत फाटक खुलवाया। युवक खुद बहते खून में 2 किमी बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचकर भर्ती हुआ। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी।

जुर्रानपुर फाटक के पास की घटना

शनिवार देर रात मैनकाइंड कंपनी में पैकिंग का काम करने वाला राजकुमार ड्यूटी खत्म कर सात बजे बाइक से घर लौट रहा था। तभी परतापुर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक से पहले किसी अज्ञात बदमाश ने युवक को गाली मार दी। युवक ने जैसे ही पीठ पर हाथ फेरा तो खून बहता दिखा। उसे लगा कि चोट होगी। लेकिन बाद में अहसास हुआ किसी ने गोली मारी है।

युवक ने बिना हिम्मत हारे रेलवे कर्मचारी से कह कर फाटक खुलवाया और बहते खून की परवाह न करते हुए बाइक चलाकर हापुड़ रोड पर संतोष अस्पताल पहुंचकर भर्ती हो गया। डॉक्टरों की टीम ने युवक को सफल ऑपरेशन किया। जहां युवक की हालत ठीक है।

“फाटक खोल दो मुझे गोली लगी है”

युवक ने रेलवे फाटक पर मौजूद कर्मचारी से कहा कि उसे किसी ने गोली मार दी है और उसे अस्पताल जाना है। इस पर कर्मचारी ने गेट खोल दिया।

बाइक चलाकर पहुंचा अस्पताल
राजकुमार तेजी से बाइक चलाकर एल ब्लाक तिराहे से आगे स्थित संतोष अस्पताल आया और अपनी बाइक खड़ी करके सीधे इमरजेंसी गया और बताया कि उसे किसी ने गोली मार दी है।

आनन- फानन में राजकुमार को भर्ती किया गया और उसका ऑपरेशन किया गया। इस बीच राजकुमार ने अपने परिजनों को फोन करके जानकारी दे दी थी। राजकुमार के परिचित दोस्त भी आ गए।

पीठ में अंदर धंस गई गोली

गोली चलने की खबर लगते ही परतापुर और मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। राजकुमार को गोली पीठ पर लगने के बाद अंदर घुसी हुई है। राजकुमार को गोली लगने का पता नहीं चला था। जब खून निकलना शुरू हुआ तब उसे अहसास हुआ था। राजकुमार के घर वाले किसी भी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं। घायल राजकुमार के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

राजकुमार के शरीर से 315 बोर की गोली निकली है। इस बोर की गोली चलने से तेज आवाज आती है। किसी ने आवाज नहीं सुनी है। राजकुमार ने कहा उसे पता नहीं किसने गोली मारी, बाद में कहने लगा कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल से गोली मारी है। जबकि गोली 315 बोर की निकली है।