चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा-​नीतीश किसी काम के नहीं निकले

National

(www.arya-tv.com) राष्‍ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद छह साल के बाद चुनावी सभा में दिखाई दिये। बिहार के तारापुर में उन्होंने सभा को संबोधित किया और जमकर बिहार की सरकार पर ​हमला बोला। लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री ​नी​तीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश को गले लगाया लेकिन वे काम के नहीं निकले। नीतीश भाजपा में नहीं जाने की बात कहते थे। ​आगे उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी हार नहीं मानी और भाजपा से कभी कोई समझौता नहीं किया।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बताया कि नी​तीश ने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाले का साथ देंगे। लेकिन बिहार को अब तक विशेष राज्या का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को जनता ने मुख्यमंत्री बनाया था। धोखा देकर उन्होंने सरकार बना ली। बिहार की जनता हमारे साथ है। 

बिहार में नहीं हुआ कोई विकास
राजद अध्यक्ष ने कहा कि तारापुर को हमने अनुमंडल बनाया है। मैं यहां की जनता तो प्रणाम करने आया हूं। लोकशाही के सामने कोई नहीं टिका है। यह लड़ाई सरकार और जनता के बीच में है। सभी एकजुट होकर वोट कीजिए। बिहार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। यहां बेरोजगारी है। नीतीश कुमार डर गए हैं।