प्रधानमंत्री की माता के निधन पर डॉ.राजेश्वर सिंह के कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन हुआ

Lucknow

(www.arya-tv.com)भारत देश को मोदी जैसा सशक्त प्रधानमंत्री देने वाली उनकी माता हीराबेन के निधन पर पूरा देश दुखी है। जैसे ही यह खबर मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंची सभी लोगों की आंखे नम हो गई। पर इस परिस्थिति में भी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपने देश के लिए पीछे नहीं हटे। उनके द्वारा सुबह 11 बजे तय समय पर ही ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पूरी दुनिया को यह बता दिया की उनकी मां ने उन्हें क्या सीख दी है। इसी क्रम में सरोजनीनगर के विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह के केन्द्रीय कार्यालय पर सरोजनीनगर दक्षिण 2 के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 

जिसमें विधायक के प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा, नगर निगम सदन के उपनेता कौशलेन्द्र द्विवेदी, प्रभारी सरोजनीनगर मण्डल एस.पी.तिवारी, विधायक के निजी सचिव निखिल त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी विधायक के.एन.सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी प्रभारी विधायक कार्यालय, पार्षद कमलेश सिंह, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, सह संयोजक विजय कुमार तिवारी, भाजपा युवा मोर्चे के नगर मंत्री मनीष शुक्ला, पार्षद विमल तिवारी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोक सभा में उपस्थित रहे।

Leave a Reply