के.पी.दुबे के निधन पर शोक सभा का आयोजन

Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com)विनय रंजन तिवारी अधिकार सेना मंडल कोऑर्डिनेटर के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जोनल कोऑर्डिनेटर के.पी.दुबे के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवार के लिए भी इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जोनल कोऑर्डिनेटर विनय रंजन तिवारी ने के.पी.दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष अमरदीप सिंह, संजीव श्रीवास्तव महासचिव तथा धनंजय शुक्ला उपाध्यक्ष ,विपुल मिश्रा उपाध्यक्ष, अनिल राय महासचिव, सतीश मौर्या सदस्य उपस्थित रहे। शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने कहा कि के.पी.दुबे का असामयिक मृत्यु हम लोगों को बहुत ही कमजोर कर दिया है तथा उनकी भरपाई अब जल्दी पूरा नहीं हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *