मेकअप तो सभी लड़कियां करती हैं, लेकिन अच्छा मेकअप करना हर किसी के बस की बात नहीं है। 
आपने आजकल मेकअप के लिए अंडाकार या ओवल आकार का स्पंज (मेकअप ब्लेंडर) का इस्तेमाल करते हुए बहुत सारे लोगों को देखा होगा। ज्यादातर मेकअप ट्यूटोरियल में भी मेकअप के लिए इसका इस्तेमाल करते दिखाया जाता है। बहुत सारी लड़कियां वीडियो में देखकर इसे खरीद तो लाती हैं, लेकिन वह यह नहीं जानती कि अच्छे परिणामों के लिए इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए। आइए जानते हैं मेकअप ब्लेंडर से मेकअप करने का सही तरीका…

मेकअप ब्लेंडर आम मेकअप एप्लिकेटर के जैसा ही है। आपने कई बार गौर किया होगा कि जब आप ब्रश से मेकअप करती हैं तो वो अलग ही नजर आता है, लेकिन अगर आप ब्लेंडर से मेकअप करेंगी तो आपका मेकअप बिल्कुल नैचुरल दिखता है।
कई बार मेकअप आपकी स्किन पर अच्छी तरह ब्लेंड नहीं होता तो जिस वजह से आपकी स्किन थोड़ी देर बाद ऐसे लगने लगती है जैसे आपने बहुत सारा मेकअप थोप लिया हो, लेकिन ब्यूटी ब्लेंडर का ठीक से इस्तेमाल करने पर ऐसा नहीं होगा। ये आपको इतना नैचुरल लुक देगा कि कोई जान भी नहीं पाएगा कि आपने मेकअप किया है।
ब्यूटी ब्लेंडर फाउंडेशन, कंसीलर, हाईलाइटर और ब्लश को अप्लाई करने के काम आता है। आप चाहे तो इसके पतले हिस्से से आईशैडो भी अप्लाई कर सकती हैं। आप किसी मेकअप प्रोफेशनल से मेकअप कराने जाएंगी तो वो भी ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करेंगे। अब जानते हैं ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने का सही तरीका…
-सबसे पहले ब्यूटी ब्लेंडर को अच्छी तरह से साफ करें। अब इस पर थोड़ा सा गर्म पानी डालें और जितना हो सके पानी को सूखने दें। ये जितना पानी सोखता है आपको उतना ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा। अगर आप कहीं बाहर है जहां आपको गर्म पानी नहीं मिलेगा तो आप नॉर्मल पानी से इसे गीला कर सकते हैं।
-पानी में भिगोने के बाद स्पंज को झटकें जिससे ये हल्का गीला रहे। कुछ देर पानी सोखने से आप जो फाउंडेशन को स्पंज पर लेंगी तो वो ऊपर बैठ जाएगा। इससे आप जब फाउंडेशन स्किन पर लगाएंगी तो वो पूरे में एक टोन दिखाई देगा।

-फाउंडेशन को अपने हाथ में लें। अब इसे स्पंज में डुबोकर चेहरे पर लगाएं। आंख के नीचे, नाक और मुंह के आस-पास वाली जगहों के लिए स्पंज के कोनों का इस्तेमाल करें।
-ब्लेंडर से फाउंडेशन लगाते वक्त हमेशा इसे थपथपाकर अप्लाई करें। कभी भी इसे स्किन पर रगड़ने की गलती न करें। तभी आपको अच्छा रिजल्ट मिल पाएगा।
-ब्लेंडर से फाउंडेशन लगाते वक्त हमेशा इसे थपथपाकर अप्लाई करें। कभी भी इसे स्किन पर रगड़ने की गलती न करें। तभी आपको अच्छा रिजल्ट मिल पाएगा।
जब आप ब्लेंडर इस्तेमाल कर लें तो इसे ऐसे ही रखने की गलती न करें। हमेशा इसे साफ करके रखें। ये एक तरह का स्पंज होता है, अगर इसकी सफाई का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको इससे बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। ब्लेंडर का इस्तेमाल करने के बाद हमेशा इसे किसी माइल्ड सोप से धोकर रखें।
मेकअप ब्लेंडर को हर तीन महीन में बदलना चाहिए। अगर आप इसे समय-समय पर नहीं बदलेंगी तो इससे आपके चेहरे पर एलर्जी भी हो सकती है। जब भी आपके ब्यूटी ब्लेंडर की शेप खराब होने लगे या फिर ये टूटने लगे तो समझ जाइए वक्त आ गया है कि आप इसे बदल लें।