जब बिकिनी पहन कर पूल में उतरीं मलाइका अरोड़ा, देखते रह गए अर्जुन कपूर

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों एक साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। इन दिनों ये कपल गोवा में अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदाक के आलीशान विला में छुट्टियां मना रहा है। इसके साथ मलाइका ने अपनी हॉट अदाओं से एक बार फिर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी पहने कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो काफी हॉट लग रही हैं। पानी में भीगी मलाइका कभी स्विमिंग पूल के किनारे बैठी अदाएं दिखाई रही हैं, तो कभी वो पानी में उतर कर आग लगा रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को क्लिक करने का क्रेडिट जाता है अर्जुन कपूर को।

47 साल की मलाइका की इन अदाओं को देख हर कोई दंग रह गया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इस विला में अपनी कई तस्वीरें शूट करवाई हैं। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। तस्वीरों में ये विला आलीशान और बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। हरियाली के बीच बना ये विला काफी शांत जगह पर स्थित है।

बीते दिनों अमृता अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका की अदाओं को अपने फोन के कैमरे में कैद करते दिख रहे थे। वहीं इस आलीशान विला की तारीफ खुद अर्जुन कपूर ने भी की है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘जब आपका मन वापस घर जाने का ना करे..कितना खूबसूरत घर है आपका अमृता अरोड़ा और शकील लदाक। गोवा में इससे बेहतर कोई हॉलीडे होम हुआ ही नहीं है।

बता दें कि जनता कर्फ्यू के समय मलाइका और अर्जुन एक ही घर में थे और उन्होंने पूरा लॉकडाउन भी एक साथ ही रहकर गुजारा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुले तौर पर अर्जुन के साथ लिव-इन में रहने की बात स्वीकारी थी। बकौल अमृता अर्जुन एक बेहद मजेदार शख्स हैं जिन्होंने उन्हें लॉकडाउन में बिल्कुल भी बोर नहीं होने दिया।