आज से शुरू हो रहा गणेश चतुर्थी का पहला दिन

National

(Arya TV Desk Lucknow ):Praveen

देश भर में  आज से मनाया जा रहा है सिद्धीविनायक  का महोत्सव, सभी शुभ कार्य जिनके नाम से प्रारंभ होता है  आज से उनकी पूजा  और अर्चना पुरे देश में  धूम धाम से मनाई  जा रही है

भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है।

भगवान गणेश का जन्म चतुर्थी को मध्याह्न काल में हुआ था। इसलिए मध्याह्न काल में ही भगवान गणेश की पूजा और प्रतिमा की स्थापना की जाती है इस समय को बेहद शुभ समय माना गया है।

गणपति की विधिवत स्थापना और पूजा-अर्चना करने से ही सारे दुखों का हरण और जीवन मंगलमय होता है।

गणेशोत्सव महाराष्ट्र का प्रसिद्ध महापर्व है  इस साल श्री गणेश चतुर्थी 13 सितम्बर 2018 गुरुवार से प्रारम्भ होकर 23 सितम्बर 2018 रविवार को गणपति विसर्जन के साथ समाप्त होगा।