नई दिल्ली। सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में शुक्रवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तिरंगा मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मार्च के मद्देनजर दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है।
इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, बसंत लेन, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड और बाराखंबा रोड समेत कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
इसके अलावा कस्तूरबा गांधी मार्ग, तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड, रेल भवन, रफी मार्ग, ‘सी’ हेक्सागोन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाकखाना, अशोक रोड और टॉल्सटॉय मार्ग भी प्रभावित मार्गों में शामिल हैं।
प्रभावित होने की संभावना वाले प्रमुख मार्ग
- संसद मार्ग
- बाबा खड़क सिंह मार्ग
- शहीद भगत सिंह मार्ग
- बसंत लेन
- चेम्सफोर्ड रोड
- मिंटो रोड
- बाराखंबा रोड
- कस्तूरबा गांधी मार्ग
- रेल भवन
- रफी मार्ग
- सी-हेक्सागोन
- मंडी हाउस
- पटेल चौक
- विंडसर प्लेस
-
- गोल डाक खाना
- अशोक रोड (जीपीओ से ‘C’ हेक्सागोन तक)
- तिलक मार्ग
- टॉल्सटॉय मार्ग
- सिकंदरा रोड
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को दी ये सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट की योजना बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें। जहां संभव हो, निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने को कहा गया है। वाहन चालकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
लाइव ट्रैफिक अपडेट कहां मिलेगा?
यात्रियों को ट्रैफिक व्यवस्था की ताजा स्थिति, वैकल्पिक मार्ग और लगातार जारी होने वाले ट्रैफिक अलर्ट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म देखते रहने की सलाह दी गई है।
वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
X (Twitter): @dtptraffic
Instagram: @dtptraffic
Facebook: @dtptraffic
हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444
