कानपुर न्यूज: बारा देवी मंदिर मेले में पोल से निकली चिंगारी से भड़की आग, 13 दुकानें जलकर खाक

 जूही थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बारा देवी मंदिर मेला परिसर में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। विद्युत पोल में अचानक हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आकर 13 दुकानें जलकर खाक हो गईं। हादसे के बाद पूरे मेला परिसर में भगदड़ और […]

Continue Reading

महर्षि यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह : 2279 विद्यार्थियों को आज मिलेगी उपाधि, तकनीक और परंपरा का संगम बनेगा ‘मिनी एक्सपो’

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बुधवार को सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में कुल 2279 विद्यार्थियों को उपाधि और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों […]

Continue Reading

Delhi Traffic Alert: CJP के तिरंगा मार्च से दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव, कनॉट प्लेस समेत इन रास्तों पर डायवर्जन

नई दिल्ली। सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में शुक्रवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तिरंगा मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मार्च के मद्देनजर दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपनी […]

Continue Reading

भारत की सख्ती से निकल गई Meta की हेकड़ी, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर रिपोर्ट देने पर सहमत

दिल्ली। सरकार ने बाल यौन शोषण सामग्री, ‘डीपफेक’ सहित हानिकारक और ऑनलाइन अवैध सामग्री को लेकर सोशल मीडिया मंचों पर निगरानी बढ़ा दी है। सरकार ने ऐसी सामग्री से निपटने के तरीके को लेकर मेटा को एक नोटिस भी जारी किया था और हाल ही में इस सोशल मीडिया कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को भारत तलब […]

Continue Reading

Raebareli News: झाड़ियों से ढके खुले कुएं में गिरा युवक… मौत; नगर पंचायत की लापरवाही पर उठे सवाल

छतोह (रायबरेली)। आदर्श नगर पंचायत परशदेपुर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। वार्ड नंबर 10 में शुक्लाना जूनियर हाईस्कूल के पास झाड़ियों से ढके खुले कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। मृतक की पहचान नगर पंचायत परशदेपुर के मोहल्ला काजी का […]

Continue Reading

CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल अकाउंटिंग और तेजी से बदलती कारोबारी दुनिया में भविष्य का चार्टर्ड अकाउंटेंट कैसा हो, उसे क्या पढ़ाया जाए और पेशेवर चुनौतियों के लिए कैसे तैयार किया जाए। इसके लिए इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मौजूदा शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था में बदलाव के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट, छात्रों, उद्योग और शिक्षाविदों […]

Continue Reading

Vande Bharat से पहली बार सूरत से अहमदाबाद पहुंचा ‘जिंदा दिल’, ग्रीन कॉरिडोर ने बचाई उम्मीद

किसी के लिए यह सिर्फ 217 मिनट की ट्रेन यात्रा थी, लेकिन किसी और के लिए यही समय जिंदगी और मौत के बीच की सबसे अहम दूरी बन गया। भारतीय रेलवे ने देश में पहली बार ट्रेन के जरिए एक जीवित हृदय को सफलतापूर्वक सूरत से अहमदाबाद पहुंचाया, ताकि उसे यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी […]

Continue Reading

KGMU : कुलपति पर नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप,टेंडर नवीनीकरण का विवाद गहराया

केजीएमयू प्रशासन पर करोड़ों रुपये के टेंडर नवीनीकरण को लेकर लगे आरोपों का विवाद गहरा गया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद पर सेवा अनुबंध समाप्त होने के बाद, बिना नया टेंडर निकाले उसी संस्था के पक्ष में अनुबंध का नवीनीकरण करने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर शासन के पत्र और विधान […]

Continue Reading

Bareilly News : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचा ऑटो चालक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को सीबीगंज के जौहरपुर निवासी ऑटो चालक सचिन यादव कलेक्ट्रेट पहुंचा। पोस्टर लेकर उसने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग उठाई। सचिन ने कहा कि वह घटना के समय जंतर-मंतर पर था और उसने […]

Continue Reading

18 साल बाद टूटा CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का साथ, IPL इतिहास की सबसे सफल साझेदारियों में से एक का हुआ अंत

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 वर्षों की लंबी साझेदारी को समाप्त करने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया है। स्टीफन फ्लेमिंग का CSK के साथ सफर […]

Continue Reading