प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार में आया नया मेहमान

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार में अब नए मेंबर की एंट्री हुई है। दरअसल, प्रियंका और निक ने एक डॉग को गोद लिया है। प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर अपने सभी पालतू कुत्तों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘परिवार में स्वागत है पांडा(नए कुत्ते का नाम)। हमने पांडा को गोद लिया है’। इस फोटो में आप देखें कि पांडा को घर लाने से प्रियंका और निक काफी खुश हैं।

दोनों के पोस्ट पर फैन्स उनके इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। वहीं पांडा की आंखें आप देखें कि उसकी एक आंख नीली है और एक भूरी।

प्रियंका और निक ने हाल ही में बिहार और असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान किया था। प्रियंका ने इसके साथ ही फैन्स से अपील करते हुए लिखा था, ‘भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य जहां मैं पैदा हुई थी वहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। असम की तरह यहां भी लोग प्रभावित हो गए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं।’