राम राम बैंक चौराहा बनेगा राम मय, लिखे जाएंगे चौपाइयां, बजेगी राम धुन

Lucknow
  • राम राम बैंक चौराहा बनेगा राम मय, लिखे जाएंगे चौपाइयां, बजेगी राम धुन: महापौर

(www.arya-tv.com)श्री राम मंदिर निर्माण के अवसर पर उनके अनुज भगवान लक्षमण की नगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने अलीगंज स्थित राम राम बैंक चौराहे पर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान पूरे चौराहे को दीपो से सजाकर प्रज्वलित कर हर्षोलास मनाया गया। इस दौरान कोविड-19 की समस्त गाइडलाइन एवं सोश्ल डिस्टेनसिंग का पालन किया गया।

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने मंदिर निर्माण को समस्त भारतवासियों के सपने को साकार होना बताते हुए कहा कि लंबे इंतजार और रामभक्तों के बलिदान के कारण ही यह संभव हो पाया है। यह युगपुरुष हमारे प्रधानमंत्री अदरणीय नरेंद्र मोदी और करोड़ो रामभक्तों के द्वारा किए गए प्रयासों का नतीजा हैं। उन्होने राम मंदिर आंदोलन को स्मरण करते हुए कहा कि उस दौरान राम मंदिर आंदोलन में लखनऊ के अध्यक्ष होने के कारण पति पूर्व विधायक स्वर्गीय सतीश भाटिया जी को जेल भेज दिया गया था। पति के जेल जाने के पश्चात राम मंदिर आंदोलन की भूमिका को मैंने समल्हा, और राम मंदिर अंन्दोलन में लगे राम भक्तों को भोजन- पानी, परिवहन एवं ठहरने की व्यवस्था भी मेरे द्वारा की गयी थी। राम भक्तों से वार्ता करने पर उनके उत्साह को देखकर पता चलता था कि इस बार यह जरूर सफल होंगे।

महापौर ने आगे कहा कि राम समस्त भारतवासियों की आस्था का केंद्र है। राम मंदिर आंदोलन मे हर राज्य के निवासियों ने भाग लिया था। मंदिर आंदोलन ने भारत को जोड़ने का कार्य भी किया है। महापौर ने आगे कहा कि अलीगंज स्थित राम राम बैंक चौराहे का सौंदर्यीकरण कर इसे राम-मय बनाया जाएगा। और इसका कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। यहाँ रामायण के श्लोकों लिखे जाएंगे और राम धुन भी बजायी जाएगी के साथ राममयी वातावरण स्थानीय नागरिकों को प्राप्त हो सकेगा।