मेरठ।(www.arya-tv.com) शहर में कोरोना का कहर अब थमने को नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में इमलियान निवासी गर्भवती सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इस गर्भवती महिला ने 22 अप्रैल को डफरिन व जिला अस्पताल में इलाज कराया था। यहीं पर इसका सैंपल लिया गया था जो पॉजिटिव निकला। इसका पता चलते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में दोनों अस्पतालों के 11 कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है। जिला अस्पताल पर हॉट स्पॉट व सील का खतरा भी मंडराने लगा है। दोनों अन्य पॉजिटिव सरधना व लक्खीपुरा के हैं। मेरठ में संक्रमितों की संख्या 89 हो गई है। चार दिन पूर्व कोरोना पीडि़त छावनी के रजबन क्षेत्र की गर्भवती ने बेटे को जन्म दिया। पांच दिन बाद नवजात का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
वहीं मुजफ्फरनगर तीन जबकि बुलंदशहर में एक मरीज में कोरोना का संक्रमण मिला है। अब मुजफ्फरनगर में 17 जबकि बुलंदशहर में 30 कोरोना के मरीज हो गए हैं। शामली में कोरोना पॉजिटिव दस जमातियों समेत तेरह लोगों की दो बार निगेटिव रिपोर्ट आने पर सभी को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि मेरठ में तीन और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये सभी कोरोना मरीज के संपर्क में आए हुए थे। अब इनके संपर्कियों की तलाश की जा रही है। साथ ही इनके इलाके और घरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। बताया कि अभी और सैंपलों की जांच की जा रही है।
बता देंं कि 50 वर्ष के भाजपा के करीबी के पिता की मौत के बाद से ही प्रशासन में खलबली मची हुई है। और नए सैंपलों लिए जाने के साथ पुराने सैंपलों की जांच तेजी से चल रही है। उधर, सब्जी विक्रेता की कोरोना पॉजिटिव पत्नी ने कोविड वार्ड में ही एक बच्चे को जन्म दिया है। हालाकि नवजात के सैंपल लेकर जांच को भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
मुजफ्फरनगर में तीन जमाती पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो कवाल व एक शेरनगर का है। यहां कुल संख्या 17 हो गई है। तो वहीं बुलंदशहर के जहांगीराबाद में सभासद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है। मेरठ में भाजपा नेता के सहायक के पिता की गुरुवार रात कोरोना से मौत हो गई थी। आज अंतिम संस्कार में कुछ दिक्कतें भी हुईं। चार दिन पूर्व कोरोना पीडि़त छावनी के रजबन क्षेत्र की गर्भवती ने बेटे को जन्म दिया। नवजात का सैंपल भेजते हुए उसे मां से अलग रखा गया है।