लखनऊ। नगर निगम के जोनल अधिकारी आशीष सिंह ने स्मृति चौराहा से पावर हाउस रोड तक सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की स्थिति देखी तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
