गौरी विहार में ‘टीम राजेश्वर’ का जनसंपर्क अभियान, विकास कार्यों की जानकारी देकर सुनीं जनसमस्याएं
लखनऊ। सरोजिनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर स्थित गौरी विहार में “टीम राजेश्वर” द्वारा एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार मिश्रा ने किया। अभियान के दौरान टीम ने घर-घर पहुंचकर क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जनहित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र में हुए विकास को ऐतिहासिक बताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बीते वर्षों में विकास की गति तेज हुई है और जनहित से जुड़े अनेक कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले संवेदनशील नेतृत्वकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में सरोजिनीनगर विधानसभा विकास, सुरक्षा और जनविश्वास का मॉडल बनती जा रही है। जनता का स्नेह और विश्वास इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की जनता विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।
अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं और शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया गया। जनसंपर्क कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर अपने सुझाव और विचार साझा किए।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष साधना गुप्ता, मंडल मंत्री पूजा सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ‘जीतू’, मंडल सह-संयोजक मीडिया प्रभारी श्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रुद्र प्रताप सिंह, रितेश यादव ‘गोलू’, इंद्र कुमार, गोविंद सिंह, रामदयाल कश्यप, उदयकांत पांडे, राजकुमार, शोभा गुप्ता, आशा कश्यप, निर्मला गौतम समेत सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही।
हनुमान पुरी कॉलोनी में विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक
वहीं हनुमान पुरी कॉलोनी, गली नंबर-4 में भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता दीप्ति सिंह के निवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रवासियों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए जनहित कार्यों की सराहना की।

बैठक में प्रमुख रूप से दीप्ति सिंह, एस.पी. सिंह, कमला देवी, छोटू कश्यप, अनुराग कश्यप, आयुष कश्यप, सुधा सिंह, पवन कश्यप, दीपक कश्यप, अमरीश वर्मा, विनोद राजपूत, राकेश सिंह, डॉ. बी.पी. सिंह, रानी विश्वकर्मा, निर्मला, बिंदु, किरण राजपूत सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


