Uttarakhand Mahotsav: लखनऊ में CM धामी का विपक्ष पर हमला, बोले- मतदाता सूची सुधार का विरोध नहीं, समर्थन करना चाहिए

# ## Lucknow

 लखनऊ के गोमती तट पर 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव में देवभूमि की संस्कृति, परंपरा और लोक विरासत देखने को मिल रही है। इस महोत्सव में मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस अवसर पर धामी ने कहा कि मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया का विरोध करने के बजाय राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार हार का सामना कर रहे विपक्षी दल जनता के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने के बजाय ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, जिनसे भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी।

उत्तखंड महोत्सव में मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किशोर पंत, ललित सिंह पोखरिया, धन सिंह मेहता अंजान, महेंद्र सिंह गैलाकोटी और महापरिषद के सांस्कृतिक सचिव महेन्द्र सिंह गैलाकोटी को संस्कृति प्रहरी सम्मान से विभूषित किया।गोमती नदी के तट स्थित पंत उपवन में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव में नौवें दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष हरिश चन्द्र पंत और महासचिव भरत सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह समेत अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।