गौरी विहार में ‘टीम राजेश्वर’ का जनसंपर्क अभियान, विकास कार्यों की जानकारी देकर सुनीं जनसमस्याएं

Lucknow

गौरी विहार में ‘टीम राजेश्वर’ का जनसंपर्क अभियान, विकास कार्यों की जानकारी देकर सुनीं जनसमस्याएं

लखनऊ। सरोजिनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर स्थित गौरी विहार में “टीम राजेश्वर” द्वारा एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार मिश्रा ने किया। अभियान के दौरान टीम ने घर-घर पहुंचकर क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जनहित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र में हुए विकास को ऐतिहासिक बताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बीते वर्षों में विकास की गति तेज हुई है और जनहित से जुड़े अनेक कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले संवेदनशील नेतृत्वकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में सरोजिनीनगर विधानसभा विकास, सुरक्षा और जनविश्वास का मॉडल बनती जा रही है। जनता का स्नेह और विश्वास इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की जनता विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं और शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया गया। जनसंपर्क कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर अपने सुझाव और विचार साझा किए।

इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष साधना गुप्ता, मंडल मंत्री पूजा सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ‘जीतू’, मंडल सह-संयोजक मीडिया प्रभारी श्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रुद्र प्रताप सिंह, रितेश यादव ‘गोलू’, इंद्र कुमार, गोविंद सिंह, रामदयाल कश्यप, उदयकांत पांडे, राजकुमार, शोभा गुप्ता, आशा कश्यप, निर्मला गौतम समेत सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही।

हनुमान पुरी कॉलोनी में विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक

वहीं हनुमान पुरी कॉलोनी, गली नंबर-4 में भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता दीप्ति सिंह के निवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रवासियों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए जनहित कार्यों की सराहना की।

बैठक में प्रमुख रूप से दीप्ति सिंह, एस.पी. सिंह, कमला देवी, छोटू कश्यप, अनुराग कश्यप, आयुष कश्यप, सुधा सिंह, पवन कश्यप, दीपक कश्यप, अमरीश वर्मा, विनोद राजपूत, राकेश सिंह, डॉ. बी.पी. सिंह, रानी विश्वकर्मा, निर्मला, बिंदु, किरण राजपूत सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

गौरी में टीम राजेश्वर का जनसंपर्क अभियान, समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठन मजबूती पर मंथन

लखनऊ। सरोजिनीनगर क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से टीम राजेश्वर ने गौरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान समर्पित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तित्वों से मुलाकात कर संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता राजेश प्रजापति के प्रतिष्ठान पर टीम राजेश्वर पहुंची, जहां उनका अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के बीच आत्मीय संवाद का माहौल देखने को मिला। बैठक में क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी चुनावों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। टीम राजेश्वर ने जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और जनसंपर्क को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद टीम राजेश्वर गौरी स्थित पूर्व प्रधान एवं कीर्ति गैस हाउस के प्रतिष्ठान पर पहुंची, जहां राकेश सिंह ‘बबलू’ का कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेंद्र कुमार लोधी को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आत्मीय माहौल में संगठनात्मक विषयों और जनसरोकारों पर चर्चा हुई।

राकेश सिंह ‘बबलू’ के कार्यालय में टीम राजेश्वर और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के बीच लगभग तीन घंटे तक विस्तृत बैठक चली। इस दौरान आगामी चुनावी रणनीतियों, पूर्व में हारे हुए बूथों की स्थिति तथा उन क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत कर जीत सुनिश्चित करने की कार्ययोजना पर गंभीर मंथन किया गया।

चर्चा के दौरान राकेश सिंह ‘बबलू’ के लंबे राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को महत्वपूर्ण बताया गया। सरोजिनीनगर मंडल दक्षिण प्रथम क्षेत्र में उनके व्यापक जनसंपर्क और सक्रिय सामाजिक भूमिका की सराहना की गई। बताया गया कि उन्होंने अब तक लगभग 55 हजार गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर हजारों परिवारों से सीधा जुड़ाव स्थापित किया है, जिसके चलते समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी मजबूत पहचान और सम्मान है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रीतम सिंह, डॉ. अजीत सिंह, सेक्टर संयोजक, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ‘जीतू’, पूर्व पार्षद राजेंद्र लोधी, सह संयोजक मीडिया सेल श्याम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।