टीवी के मरीजों की पहचान के लिए घर- घर चलेगा अभियान, 400 टीमे गठित

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज से बरेली में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयाारी कर ली है। शनिवार को डिप्टी सीएम बृजेश् पाठक ने क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण कार्यक्रम में 50 क्षय रोगियों पोषण आहार वितरित किया।

171 लोगों में क्षय रोग की पुष्टि हुई

सीएमओ डॉ बलवीर सिंह ने बताया कि 2022 में सक्रिय छात्रों की खोजी अभियान चलाया गया था। जिसमें 10 लाख की जनसंख्या की स्क्रीनिंग की गई थी तथा 2755 व्यक्तियों की जांच की गई। जिसमें 171 व्यक्तियों में क्षय रोग की पुष्टि हुई।

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 6 रोगियों को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं कॉर्पोरेट जिला स्तरीय अधिकारियों सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा गोद लेकर पोषण आहार प्रदान किया जा रहा है। साल 2022 में 3500 रोगियों को गोद दिलाया गया है।

आज से चलाया जा रहा है अभियान

एडी हेल्थ डॉ एके चौधरी ने बताया कि क्षय रोगियों को भारत सरकार द्वारा इलाज के दौरान 2022 में क्षय रोगियों को निश्चय पोषण योजना के तहत दो करोड़ 45 लाख की धनराशि दी गई। 20 फरवरी यानी आज से टीबी रोगी खोजी अभियान (एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन) चलाया जा रहा है। यह अभियान 3 मार्च तक रहेगा।

आज से 24 फरवरी तक अनाथालय, वृद्ध आश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय एवं कारागार में विशेष एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत एटीईपी कर्मचारी संभावित क्षय रोगियों की पहचान करेंगे।