गर्वित द्वारा अमलनेर जलगांव में वैज्ञानिक ध्यान केंद्र स्थापित : डाॅ.विपुल सेन

National

(www.arya-tv.com)नवी मुंबई। नवी मुंबई स्थित ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वैदिक इन्नोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित द्वारा प्रणित गर्वित भारत शोध केंद्र के अंतर्गत गर्वित भारत शिवओम तीर्थ वैज्ञानिक ध्यान केंद्र की स्थापना श्री विष्णुतीर्थ सिद्ध महायोग संस्थान के सहयोग से अमलनेर जलगांव में की गई। दत्त जयंती के शुभ अवसर पर इसका उद्घाटन स्वामी निजानंद तीर्थ सहित दस अन्य संन्यासियों सहित कई गणमान्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट के अध्यक्ष विपुल लखनवी कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम सेन, इस केंद्र की प्रमुख स्वामी पूनम भारती तीर्थ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक राकेश शर्मा, भाजपा के शहर अध्यक्ष महेन्द्र महाजन सहारा इंडिया के पत्रकार उमेश धनराले, कंजर समाज के अध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित थे।

ज्ञातहो गर्वित भारत शिवओम तीर्थ वैज्ञानिक शोध केंद्र में विशेष ध्यान विधि द्वारा अपने इष्ट के दर्शन, मुद्रा ध्यान द्वारा योग और निरोग की प्राप्ति, विद्यार्थियों हेतु मस्तिष्क संवर्धन तकनीक, विभिन्न ध्वनि एवं संगीत द्वारा रोग निवारण, आदिवासी क्षेत्रों की ग्रामीण चिकित्सा, नव दंपत्ति हेतु मेधावी संतान प्राप्ति तकनीक सहित तारामंडल अध्ययन के द्वारा मार्गदर्शन एवं 10 महाविद्याओं के पुनर्जागरण हेतु शोध की जाएगी। श्री लखनवी के अनुसार अभी तक कुछ सीमा तक सभी विषय पर शोध की जा चुकी है किंतु अभी उनकी और पुष्टि करनी है। यह केंद्र जलगांव धूलिया अमलनेर और आसपास के साधकों का मार्गदर्शन करेगा।

आयकर की धारा 80 जी के अंतर्गत दानराशि पर 30% से 50% तक छूट है। इच्छुक खाता संख्या 50100566217035 नाम G.A.R.V.I.T Ifcs Hdfc 0001575, यू पी आई आई डी : GT22@UPI में योगदान कर सकते हैं।