प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका:लड़की के पिता का आरोप बेटी का धर्म बदलना चाहता था सूफियान

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) लखनऊ के दुबग्गा में धर्मांतरण का विरोध करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी फरार है। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर हत्या व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक निधि गुप्ता (19) का सूफियान से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले सूफियान ने उसे मोबाइल दिया था। यह बात मंगलवार को परिजन को पता चल गई। इसकी शिकायत करने जब वे सूफियान के घर पहुंचे, तो दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई।

सूफियान और उसका परिवार फरार
परिवार का आरोप है कि सूफियान ने चार मंजिला मकान की छत से निधि को नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने के बाद निधि की दर्दनाक मौत हो गई। अब सूफियान और उसका परिवार फरार है। पुलिस ने FIR दर्ज की है। परिवार और आस-पास के लोगों ने हंगामा किया। इस घटना से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है।

पिता बोले- वो मेरी बेटी का ब्रेन वॉश करता था

पूरा मामला दुबग्गा की डूडा कॉलोनी के ब्लॉक 41 का है। यहां रवि गुप्ता अपनी पत्नी लक्ष्मी गुप्ता, बेटी काजल और निधि के साथ रहते हैं। पड़ोस के ब्लॉक 40 में सूफियान रहता है। रवि ने बताया कि सूफियान उनकी बेटी निधि का ब्रेन वॉश कर रहा था। उसने एक मोबाइल भी निधि को दिया था।

वो बेटी को इस्लाम अपनाने के लिए बरगला रहा था। निधि के पास सूफियान का दिया मोबाइल मिला। हमने सूफियान के घर पर शिकायत की। मगर उसके परिवार ने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। वहां विवाद भी हुआ। इसी बीच निधि छत पर चली गई। उसके पीछे सूफियान भी भागता हुआ गया था।

इसके बाद हमें एक चीख सुनाई दी। हम लोग भागते हुए ऊपर छत पर पहुंचे। वहां सूफियान अकेला था। उसने भागने की कोशिश की, मगर हमने पकड़ लिया। लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। छत से नीचे झांकने पर हमें खून से लहूलुहान निधि जमीन पर तड़पती हुई दिखी। हम नीचे भागते हुए पहुंचे। निधि को अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मां ने कहा- इन लोगों ने मेरी बेटी छीन ली

मां लक्ष्मी गुप्ता ने आरोप लगाया कि सूफियान निधि पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था। जिससे इनकार करने पर सूफियान ने उसे छत से फेंक दिया। इन लोगों ने मेरी बेटी छीन ली। मां ने बताया कि निधि अपनी नानी के घर कुछ दिन पहले गई थी। वहां से वापस आने के बाद वो सूफियान से मिलती नहीं थी। सूफियान से बातचीत भी नहीं कर रही थी। इसी बात को लेकर सूफियान गुस्से में था।

निधि की मां ने बताया कि वो हम लोग से झगड़ा करता और जान से मारने की धमकी भी देता था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो चुकी थी। मामला थाने तक पहुंचा था। जहां पुलिस ने मामला रफा-दफा करा दिया था। उस वक्त सूफियान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।

लड़की के मामा को दी थी जान से मारने की धमकी
निधि के मामा अनुज मंगलवार को अपनी बहन के घर में ही थे। विवाद के दौरान उन्होंने सूफियान को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि सूफियान ने उन्हें जान से मारने व उनकी कार में आग लगा देने की धमकी दी थी।

मामले में इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि निधि की मां की तहरीर पर आरोपी व उसके परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार फरार है। दबिश दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में दिल्ली से सामने आया है जहां मुस्लिम प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।