2 करोड़ छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट मिलेगा:एक ट्रिलियन की इकोनॉमी लक्ष्य

# ## UP

(www.arya-tv.com) योगी सरकार 2.0 का पहला बजट विधानसभा में पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में एपल के कंप्यूटर पर बजट पढ़ रहे हैं। सबसे पहले सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी मिल गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने घर से निकलने के बाद सबसे पहले पूजा-पाठ किया।

बजट LIVE अपडेट्स

  • योगी सरकार का 6वां बजट सदन में पेश, 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट पेश किया गया।
  • एक और शेर पढ़ा – ‘गैर परों से उड़ सकते हैं, हद से हद की दीवारों तक, अंबर तक तो वही उडे़ंगे, जिनके अपने पर होंगे।’
  • अनाथ बच्चों को कक्षा 6 से 12 से तक की पढ़ाई के लिए 15 जिलों में आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जाएगी।
  • 8 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
  • हर जिले में अभ्युदय योजना शुरू हो जाएगी। सामुहिक विवाह योजना के लिए 600 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
  • 2 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे जाएंगे। 100 टॉपर छात्रों को हमने लैपटॉप दिया है।
  • पीएसी की तीन महिला बटालियन का गठन किया गया है।
  • 119.3 लाख मीट्रिक टन का वितरण किया जाएगा।
  • 60 लाख मीट्रिक टन बीज बांटे जाएंगे। आजमगढ़, रामपुर, मेरठ, बहराइच, कानपुर में एटीएस सेंटर बनेगा।
  • सेफ सिटी योजना से महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज में 523 करोड़ 34 लाख रुपए से काम होगा।
  • 75 जिलों में खेलो इंडिया के तहत सेंटर बनाया जाएगा।
  • सुरक्षा बलों के लिए 276 करोड़ रुपए आवांटित किया जाएगा।
  • वित्त मंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा करना भी हमारा मकसद है।
  • 15 हजार सोलर पंप लगाएंगे जाएंगे। 1535 थानों में महिला पुलिस तैनात हैं।
  • बालिकाओं की सुरक्षाओं के लिए महिला डेस्क की स्थापना की गई है। इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना आई है।
  • प्रदेश की इकोनॉमी को एक ट्रिलियन का बनाया जाएगा।
  • गन्ना मूल्य भुगतान में प्रदेश देश में पहले नंबर पर है। भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
  • पुलिस की यूपी-112 सेवा को 730 करोड़ 88 लाख रुपए से और अच्छी बनाई जाएगी।
  • इन्वेस्टर समिट से 5 लाख से ज्यादा रोजगार मिल रहे हैं।
  • चिकित्सा सुविधाओं में सुधार किया, नोएडा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट और अयोध्या में एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।
  • सुरेश खन्ना ने बजट की शुरुआत जयशंकर प्रसाद की कविता पढ़कर की। “वह पथ क्या, पथिक कुशलता क्या, जिस पथ में बिखरे शूल न हों, नाविक की धैर्य कुशलता क्या, यदि धाराएं प्रतिकूल न हों।’
  • उन्होंने एक और कविता पढ़ी। जब तलक भोर का सूरज नजर नहीं आता, काम मेरा है उजालों की हिफाजत करना। मेरी पीढ़ी को एक चिराग बनकर जलना है, जिसका मजहब है अंधेरों से बगावत करना।
  • मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी में डबल इंजन की भाजपा सरकार राज्य को देश का ‘ग्रोथ इंजन’ बनाने हेतु अनवरत कार्य कर रही है।