7.8 तीव्रता वाले भूकंप से दहला मिडिल ईस्ट, सीरिया में 111 लोग मारे गए, इजराइल में भी हुई तबाही

# ## International

(www.arya-tv.com) आज सुबह मिडिल ईस्ट में भूकंप ने भारी तबाही मचाई दी है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि उसके झटके पूरे मिडिल ईस्ट में महसूस किये गए। एक के बाद एक भूकंप ने तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में चारों तरफ तबाही मचा दी। सुबह दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से अब तक कुल 175 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। अभी मौतों का आंकड़ा ओर बढ़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, तुर्किए में अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है और 440 लोगों  घायल होने की खबर है। यही हालात सीरिया की भी है जहां  111 लोग मारे गए हैं। 516 से ज्यादा घायल हुए हैं। लेबनान और इजराइल से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

तुर्किये के अडाना शहर में 17 मंजिला और 14 मंजिला इमारतें ढह गई। जिसमें कई लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

भूकंप का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर और इसी के कुछ मिनट बाद भूकंप का दूसरा झटका केंद्रीय तुर्किए में महसूस किया गया। तुर्किए में आए इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई। वहीं, भूकंप के बाद तुर्किए ने अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की हैं।

तुर्किए के गृह मंत्री सुलेमान शोयलू ने बताया है कि भूकंप का बड़ा असर देश के 10 शहरों पर पड़ा है। इनमें कहमानमारश, हैटे, गाज़िएनटेप, ओस्मानिये, अदियामान, सनलिउर्फ़ा, मलेटिया, अदाना, दियारबाकिएर और किलिस शामिल हैं।