मोबाइल इस्तेमाल करने वालों को रोजाना करने चाहिए ये छह योगासन

Health /Sanitation

पूरी दुनिया मोबाइल और कंप्यूटर पर इस तरह निर्भर हो चुकी है कि उसके बिना काम करना असंभव है। दिन-रात मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। वो अलग बात है कि आप काम करना नहीं छोड़ सकते लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए उपचार जरूर कर सकते हैं। आज हम आपको विशेषज्ञों द्वारा बताए गए कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिनका रोजाना अभ्यास करके इन यंत्रों से होने वाले नुकसान से खुद को बचा सकते हैं।

कानों को खींचना और मसाज करना
अपने दोनो कानों को धीरे-धीरे ऊपर से नीचे तक हल्का हल्का दबाएं। दोनो कानों को पकड़कर बाहर की तरफ खींचें और धीरे धीरे घुमाएं। इससे आपके कान के आसपास का तनाव कम होगा और आपको आराम मिलेगा।

भुजाओं को खींचना
अपनी दोनों भुजाओं को अपने सिर के ऊपर करें और हाथ की हथेलियां आकाश की तरफ रहें। भुजाओं को थोड़ा और ऊपर खींचें। अब अपनी भुजाओं को कंधों के समानांतर फैला लें और हाथ की हथेलियों और उंगलियों को उपर-नीचे व दाएं बाएं करें।

कंधों को घुमाना
अपने हाथों को कंधों के समानांतर कर लीजिए। अब अंगूठे से छोटी उंगली के निचले भाग को छुएं। अब कंधों को दाएं बाएं दिशा में घुमाएं।

कोहनी से आठ बनाना
अपने दोनो हाथों को अपनी छाती के सामने लाएं। दोनो हाथों को उंगलियों को एक दूसरे से बांध लीजिए। अब दोनो हाथों के कंधों व कोहनियों से आठ की आकृति बनाइए।

कंधों में खिंचाव लाना
अपने दांए हाथ को अपने सिर पर रखें और बाएं हाथ से बाएं घुटने को कसकर पकडें। अब दाएं हाथ को सिर के ऊपर से नीचे कूल्हों तक अच्छे से घुमाएं। इसे कई बार करें।

अंगूठों को दबाना
अपने दोनो हाथों के अंगूठे को छाती के सामने लाएं। अब उन्हें दोनों दिशाओं में कई बार घुमाएं। दोनो हाथों की अंगुलियों को दबाएं और छोड़ें। इस प्रक्रिया को कई बार करें।