पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ट्रोल हुए कपिल

Fashion/ Entertainment

छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडिन कपिल शर्मा अपने शो के अलावा सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार कपिल शर्मा अपने एक वीडियो की वजह से जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

दरअसल, पंजाब के जालंधर जिले के 90 गांवों में बाढ़ से जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है। वहीं प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है। इस बीच पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कपिल शर्मा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई और पंजाब पीड़ितो की सहायता के लिए आगे आने को कहा।

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स ने उन्हें धर्म के आधार पर मदद करने वाला बताने लगे। आसूराम बिशनोई नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा- ‘खाते कमाते महाराष्ट्र में और दर्द सिर्फ पंजाब में जागा कपिल का ! कितने दिन से महाराष्ट्र में बाढ़ आई है।’
वहीं Rajiv Bali ने लिखा- ‘आप महाराष्ट्र में रहते हो तो फिर अपने महाराष्ट्र में आई बाढ़ के लिए अपील क्यों नहीं की।’ Nikhil Samre लिखते हैं- ‘लगभग पूरे भारत मे बाढ़ की स्थिति है और आप सिर्फ पंजाब की बात कर रहे हो! महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और केरल के वक्त कहा थे’ ? हालांकि ट्रोलर्स के कमेंट के बाद कपिल शर्मा ने महाराष्ट्र पीड़ितो की मदद के लिए गुहार लगाई।
आपको बता दें कि जालंधर के लोहियां व फिल्लौर हलके के जिन 90 गांवों में सतलुज का पानी कई फुट तक भर गया था, अब वहां पर महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और वहां पर स्थायी रूप से सात कैंप स्थापित कर दिए हैं और 14 मोबाइल टीम तैनात कर दी हैं।