ड्रग्स लेने वालों को जेल नहीं सुधार गृह भेजना चाहिए:अठावले

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com)केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे का बचाव किया है।  उन्होंने लखनऊ में कहा कि हमारे देश में ड्रग्स का सेवन करने वाले लोगों को जेल भेजा जा सकता है। इस कानून को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा  आरोपी को जेल भेजने की जगह सुधार गृह भेजा जाना चाहिए।

राहुल गांधी को  दी सलाह
अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शादी करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर वास्तव में सेक्युलर पार्टी है और जाति व्यवस्था खत्म करना चाहती है तो राहुल गांधी को शादी कर लेनी चाहिए। शादी भी दलित लड़की से करनी चाहिए। इससे उनका दिमाग स्थिर हो जाएगा, सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला नहीं बोलेंगे।

कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे
मंत्री अठावले ने कहा कि मोदी सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं, वे किसानों के फायदे के लिए हैं। किसानों ने ही उन्हें PM बनाया इसलिए वह किसानों के विरोध में कानून नहीं बनाएंगे औऱ न ही वर्तमान तीन कृषि कानून वापस  लिए जाएंगे, लेकिन सुधार के लिए सरकार तैयार है।

अठावले ने कहा कि दो करोड़ से ज्यादा लोगों को लोन मिला है। UP में एक करोड़ 47 लाख रुपए से ज्यादा लोगों को 2016 से 2020 तक उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। पिछले चुनाव में भाजपा को 312 सीटें मिली थीं। इस बार भी 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। हमारी पार्टी RPI भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी

मजबूती से लड़ेगी RPI 
अठावले ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में RPI मजबूती से लड़ेगी। यही नहीं, उन्होंने कहा कि दलितों के साथ RPI खड़ी है।हम दलितों की पार्टी होते हुए भी ब्राह्मणों का पूरा सम्मान करते हैं।