राजकीय तुलसी महिला चिकित्सालय में 3 साल बाद गूंजी किलकारी

# ## UP

(www.arya-tv.com) अयोध्या के राजकीय तुलसी महिला अस्पताल में आज 3 साल बाद किलकारी गूंजी। 3 साल से बंद अस्पताल में यह सेवा सीएमओ अजय राजा के प्रयास से इसी माह आरंभ हुई थी।इसके बाद अस्पताल में आज एक प्रसूता ने स्वस्थ बच्चे का जन्म दिया। अयोध्या के एकमात्र महिला चिकित्सालय में यह सुविधा आरंभ होने से अयोध्या के लोगों में खुशी देखी जा रही है।

पीएचसी दर्शन नगर से तुलसी महिला अस्पताल भेजी गई फार्मासिस्ट मांडवी दुबे के हाथों सुरक्षित प्रसव होने के बाद अस्पताल में खुशियां दौड़ उठी।

सोमवार को सीएमओ ने किया था निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए राजा ने सोमवार को राजकीय तुलसी राजकीय महिला चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया था। उन्होंने अयोध्या में महिलाओं को प्रसव सुविधा उपलब्ध कराये जाने की सुविधा को देखा और अधिकारियों से इस बारे में निमर्श किया। इसके बाद अब अस्पताल को लेकर पीड़िताओं बेबेशी खत्म हो गई है और प्रसूताओं का इंतजार हो रहा था।

प्रसव सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए शासन ने निर्देश दिए थे

सीएमओ अजय राजा दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां डेढ़ घंटे बिताए। शासन के निर्देश पर अयोध्या जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटे हैं l बीते दिनों अयोध्या में महिलाओं को प्रसव सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए शासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए थेl तुलसी राजकीय चिकित्सालय में प्रसव सुविधा को बहाल करने के लिए अधिकारियों द्वारा एक बार पहले भी निरीक्षण किया जा चुका है।

सीएमओ अजय राजा की मेहनत,लगन रंग लाई-ज्ञान प्रकाश दुबे

बताते चले कि तुलसी राजकीय महिला चिकित्सालय में प्रसव की सुविधा 2020 से बंद चल रही थी। यह अकेला अयोध्या में महिलाओं का अस्पताल हे। अयोध्या के प्रसिद्ध शक्ति साधक ज्ञान प्रकाश दुबे ने बताया कि सीएमओ अजय राजा की मेहनत,लगन और ईमानदारी की वजह से इतने कम समय मे तुलसी महिला अस्पताल में प्रसव की सुविधा आरंभ हुई है। इससे गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को नजदीक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।