गार्मियों की छुट्टियां बनाने के लिए जाना चा​हते हैं विदेश, सस्ते में हो सकती है इन देशों की यात्रा

Agra Zone

(www.arya-tv.com) जिंदगी है एक सफर, न ठहर मुसाफिर। खुदा ने तेरे सफर के लिए अपनी खूबसूरती बाहें पसार रखी हैं। हमेशा एक जैसी लाइफ में जीते हुए हर कोइ बोर हो जाता है। लेकिन मिडिल क्लास लोग देशी यात्राएं करने में बजट को गड़बड़ा जाते हैं तो विदेशी ट्रिप की वो बस कल्पना ही करके रह जाते हैं। लेकिन एेसा नहीं है अगर ख्वाहिश है विदेशी धरती पर घूमकर आने की, धरती के अन्य देशाें की संस्कृति को समझने की, आंखाें को कहीं और का नील गगन दिखाने की तो फिक्र न करें। भारत के आसपास ऐसे भी देश हैं जो आपके बजट के फ्रेंडली हो सकते हैं। सही जगह और सही चीजों का आपको बस चयन करना है, कम पैसों में इस तरह आपकी यात्रा भी निपट जाएगी और हमेशा के लिए यादों में वो लम्हें बस जाएंगे। महज चार से पांच घंटे की यात्रा करके आप अपने इस सपने का साकार भी कर सकते हैं।

नेपाल
आप नेपाल की शांति और सुकून भरी जगहों का भी शोर शराबे वाली लाइफ से निकलकर लुत्फ उठाइए। यहां के सब कुछ बेहद मजेदार वन्य जीवन से लेकर साहसिक खेलो तक है। अगर आप बस आराम करना चाहते हैं और ऐसी जगह भी चाहते हैं, जहां ज्यादा खर्चा न हो, तो फैमिली के साथ या पार्टनर के साथ इससे अच्छी जगह आपको नहीं मिलने वाली। चाहे वह हिमालय की चोटियों के बीच बसे मठ हों या माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, नेपाल की हर एक चीज़ पॉकेट फ्रेंडली है। फ्लाइट से दिल्ली से काठमांडू पहुंचने में 1 घंटा, 30 मिनट लगते हैं।

भूटान
भूटान के लिए सबसे अच्छी चीज है कि भारतीय यहां बिना पासपोर्ट के भी यात्रा कर सकते हैं। यहां के खाने की कीमत 100 रुपये से 400 रुपये के बीच है और देश के भीतर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट में घूमने की कीमत भी ज्यादा नहीं है। भूटान को दुनिया के सबसे खुशहाल देश में गिना जाता है। ये देश अपने जंगली पहाड़ी मठों के साथ-साथ शांति और सुकून देने के लिए भी काफी फेमस है। थिम्पू से लेकर दोचला दर्रे तक, भूटान दुनिया के उन कुछ स्थानों में से एक है, जहां आप एक से एक बढ़िया चीजें देख सकते हैं। अगर आप आध्यात्मिक अनुभूति करना चाहते हैं तो भूटान आपके लिए बेस्ट देश है। कोलकाता से 1 घंटा और दिल्ली से पारो तक 2 घंटे लगते हैं।

दुबई
दुबई में क्राइम रेट भी ज़ीरो है, जो इसे पर्यटकों के लिए सुरक्षित तरीके से घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है। दुबई एक ऐसा शहर है, जहां घूमने की इच्छा हर एक व्यक्ति की होती है। यहां की जगमगाती सड़कें और ऊंची-ऊंची इमारतें, कई दिनों तक यहां रुकने के लिए मजबूर कर देती हैं। अपने कई आकर्षक स्मारकों और और शॉपिंग मॉल के साथ, दुबई इंटरनेशनल पर्यटकों के लिए बेस्ट वेकेशन स्पॉट है। यहां आएं तो रेगिस्तान सफारी का मजा भी जरूर लें। कोचीन से दुबई के लिए 3 घंटे की फ्लाइट है।

सिंगापुर
यहां आप नाइट सफारी का मजा ले सकते हैं, मरीना बे में अपनी पार्टनर के साथ एक रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। अगर आपका बजट सीमित है, तो आप लंबी-लंबी इमारतों वाले देश सिंगापुर में घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये देश अपने ब्रांडेड शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां के चाइनाटाउन हेरिटेज सेंटर में भी कई मनोरंजक चीजे होती हैं। बेंगलुरु से सिंगापुर के लिए 4 घंटे 30 मिनट की फ्लाइट है।