नॉर्थ कोरिया से खाने के बदले हथियार लेगा रूस:अमेरिका का दावा- डील करने जाएंगे रूसी अफसर

# ## International

(www.arya-tv.com) यूक्रेन जंग में हथियारों की कमी को पूरा करने के लिए अमेरिका अब नॉर्थ कोरिया की मदद लेने वाला है। अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने ये दावा किया है। किर्बी के मुताबिक रूस नॉर्थ कोरिया को हथियारों के बदले अनाज देने वाला है। दोनों देशों के बीच इसे लेकर जल्द ही एक डील हो सकती है।

जॉन किर्बी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच ये डील करवाने के लिए रूस एक डेलिगेशन को नॉर्थ कोरिया भेजेगा। उन्होंने बताया अमेरिका इस संभावित डील पर लगातार नजर बनाए हुए है।

रूस-नॉर्थ कोरिया के बीच की डील UNSC के नियमों के खिलाफ
जॉन किर्बी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा कि रूस और नॉर्थ कोरिया के बीच होने वाली डील संयुक्त राष्ट्र संघ की सिक्योरिटी काउंसिल के नियमों के खिलाफ है।

इससे पहले अमेरिका ने स्लोवाकिया के आदमी पर आरोप लगाए थे कि वो यूक्रेन में जंग लड़ने के लिए रूस को नॉर्थ कोरिया से हथियार दिलवा रहा है। गुरुवार को अमेरिका ने एशोत माक्रचेव नाम के इस युवक पर सेंक्शन्स यानी पाबंदियां भी लगा दी थी।

अमेरिका ने आरोप लगाया था कि एशोत ने 2022 के अंत और 2023 के शुरूआती महीने में रूस और नॉर्थ कोरिया के बीच हथियारों को लेकर एक डील कराई थी। नॉर्थ कोरिया को रूस में हथियार पहुंचाने के बदले कैश, कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट और कच्चा माल दिया गया था।

1990 से खाने की कमी से जूझ रहा नॉर्थ कोरिया
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ कोरिया में 1990 के दशक में खतरनाक अकाल पड़ा था। तब से वहां पर खाने की कमी है। फरवरी में एक्सपर्ट्स ने चेताया था कि अनाज के उत्पादन में कमी होने की वजह से नॉर्थ कोरिया में खाने का संकट गहरा गया है। बेकार मौसम और अंतर्राष्ट्रीय पाबंदियों के चलते वहां स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

साउथ कोरिया की सैटलाइट इमेज से दिखाया था कि नॉर्थ कोरिया में साल 2022 में 2021 के मुकाबले 18 हजार टन कम अनाज पैदा हुआ था।

किम जोंग ने लोगों को कम खाना खाने का आदेश दिया था
2022 में उत्तर कोरिया से आई एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि अनाज की कमी को पूरा करने के लिए किम जोंग उन ने लोगों से कम खाना खाने को कहा है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक, कोरिया वर्कर्स पार्टी (WPK) की बैठक में किम जोंग ने कहा था- अब देश में फैक्ट्रियां लगाने पर काम होगा और लोगों के जीवन में सुधार लाया जाएगा। इस वक्त देश ‘जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।’

मीडिया ने किम की जो तस्वीर जारी की है उनमें वो पहले के मुकाबले काफी दुबले नजर आ रहे थे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, देश में भोजन की कमी को देखते हुए किम जोंग ने अपनी खुराक कम कर दी थी। इसके साथ उन्होंने हालात नॉर्मल होने तक देश के लोगों को भी कम खाना खाने का आदेश दिया था।