- सरोजनीनगर में डॉ.राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की गूंज, विकास दर्शन रथ के जरिए जनता तक पहुंचीं योजनाएं — प्रदीप मिश्रा
- प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में अमौसी बाजार पहुंचा विकास दर्शन रथ, डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों को जनता ने सराहा
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमौसी बाजार में “विकास दर्शन रथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरोजनीनगर मंडल दक्षिण प्रथम के नेतृत्व में लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा जनता ने विकास कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया। इसमें सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को विस्तार से दिखाया गया। विकास दर्शन रथ के माध्यम से लोगों को उनके क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी सीधे और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के संयोजक एवं विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा ने कहा कि “विकास दर्शन रथ” केवल उपलब्धियों को दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद की एक मजबूत कड़ी भी है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में हर वर्ग के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है और इसी भागीदारी से सरोजनीनगर लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर विधायक द्वारा संचालित “तराशक्ति निःशुल्क रसोई केंद्र” के माध्यम से उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
उल्लेखनीय है कि इस सेवा के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 4000 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। क्षेत्र में यह पहल मानव सेवा और जनकल्याण का एक सशक्त उदाहरण बनकर लोगों के बीच अपनी विशेष पहचान बना चुकी है।
“कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरोजिनी नगर प्रथम की पार्षद गीता देवी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा साधना गुप्ता, मंडल संयोजिका महिला मोर्चा अर्चना सिंह, जितेंद्र कुमार जीतू, मंडल मीडिया प्रभारी पूजा सिंह, अंशु राजपूत, बूथ अध्यक्ष विपिन सिंह, बूथ अध्यक्ष बनवारी लाल, सेक्टर संयोजक पंकज अवस्थी, ब्रह्मेंद्र सिंह बंदे, सेक्टर संयोजक अजय यादव, अतुल यादव, अनीश प्रजापति, वसीम कुरैशी, गुलाब ज्वेलर्स, सरोज शर्मा, राकेश कुमार, शिवांश, कालिंदी देवी, आयुष, राजेंद्र जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।”
