गाजियाबाद/लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में जनता उत्सव मना रही है और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना कर रही है। वह गाजियाबाद जनपद के ग्राम सिखरानी, लोनी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
- भारत बना विश्व मंच पर सशक्त राष्ट्र
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज देश एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है तथा विश्व समुदाय में उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।
- राष्ट्रीय सुरक्षा हुई मजबूत
उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत की सुरक्षा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। देश अब अपनी सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है तथा कई ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की गरिमा को नई ऊंचाई प्रदान की है।
- सड़क और आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार
डॉ. शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर में सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया है। बेहतर सड़कों और संपर्क मार्गों के कारण यात्राएं सुगम हुई हैं तथा लोगों का समय और संसाधन दोनों बच रहे हैं।
- जनकल्याणकारी योजनाओं से बदला आमजन का जीवन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों को सम्मानजनक और सुविधाजनक जीवन जीने के अवसर प्राप्त हुए हैं।
- सांस्कृतिक और पर्यावरणीय संरक्षण पर विशेष ध्यान
डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकार ने गौ संरक्षण, गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी प्रभावी कदम उठाए हैं। इससे सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को मजबूती मिली है।
- ग्राम प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने मास्टर स्योताज सिंह द्वारा निर्मित भव्य चौधरी रुमाल सिंह ग्राम प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया और इसे क्षेत्र के विकास एवं गौरव का प्रतीक बताया।
- बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण
इस अवसर पर विधायक नंद किशोर गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष मयंक गोयल, सभा अध्यक्ष अनंत राय तवर, कार्यक्रम संचालक स्योताज मास्टर, करतार सिंह, प्रधान तेजपाल, कवि ब्रह्मपाल नागर, प्रधान ओमवीर, प्रधान सत्या, प्रधान नायक राम, पार्षद मांगेराम मवी तथा संचालक चंचल बंजारा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
