महिलाओं पर विवादित बयान देने वाले रामदेव इस समय घमंड में हैं चूर-समाजवादी पार्टी

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com)  वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर के बाहर योग गुरु बाबा रामदेव का पुतला फूंका गया। साथ में रामदेव की कंपनी पतंजलि स्टोर पर मिलने वाले सामानों का भी बहिष्कार किया गया। पुतला दहन करने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा महाराष्ट्र के एक मंच पर महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। उन्होंने कहा था कि महिलाएं बिना वस्त्र के भी अच्छी लगती हैं। ऐसा बयान एक बाबा को शोभा नहीं देता है। रामदेव घमंड के नशे में वो चूर हैं। वह जानते हैं कि मैं सत्ता पक्ष का करीबी हूं तो कोई मेरा क्या करेगा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अमन यादव ने कहा कि हम लोगों की नजर में वो बाबा रामदेव नहीं बाबा कलंक देव हैं। महाराष्ट्र में भरी मीडिया और जनता के सामने महिलाओं पर उन्होंने अभद्र टिप्पणी की। इन ढाेंगी बाबाओं की वजह से हमारी-बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। देश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रहीं हैं।

इनके हर सामान और उपदेशों का हो बहिष्कार

कार्यकर्ता अमन ने कहा कि बाबा तुम्हारी जो भी बिसात होगी, मगर हम नौजवानों के आगे कुछ नहीं है। इनकी इतनी हैसियत कैसे हुई कि जिस देश में महिलाओं को माता सीता की तरह से पूजा जाता है, वहां पर ये ऐसी भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा सपा नेताओं ने कहा कि बाबा रामदेव के हर सामान, प्रोजेक्ट और उपदेशों का बहिष्कार होना चाहिए। अमन के साथ ही अनिल यादव, विनोद कुमार, आशीष यादव, नितिन यादव समेत कई सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।