महाप्रसाद वितरण के साथ 8 दिन चली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ:राम रोटी परिवार

Lucknow
  • पंडित बृजेश कुमार मिश्रा

(www.arya-tv.com)राम रोटी परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। ज्ञात हो कि आशियाना स्थित आस्था कृष्ण धाम सेक्टर जे में कथा वाचिका पूज्य देवी सत्याचार्य जी श्रीधाम वन्दावन द्वारा 11 नवम्बर से 18 नवम्बर तक चली श्रीमद् भागवत कथा में हजारों भक्तों ने इस कथा से ज्ञान लिया और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसमें पूरे लखनऊ के तमाम संभ्रात लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस भागवत कथा का आयोजन राम रोटी परिवार की ओर से किया गया जिसके संस्थापक पत्रकार अंशुमान दूबे हैं।

राम रोटी परिवार के अन्य पदाधिकारीगण जिनका विशेष सहयोग रहा

राम रोटी परिवार द्वारा इस श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें संस्थापक पत्रकार अंशुमान दूबे के साथ गौतम अहुजा प्रो. राज एण्ड राज रेस्टोरेंट, इंजी.ए.के.शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष बालाजी स्वयं सेवक संघ,रोहित सैनी (नितिन) सह संस्थापक राम रोटी परिवार,आदित्य सिंह राठौर सह संस्थापक राम रोटी परिवार का सहयोग रहा।

क्षेत्र के विभिन्न संभ्रात लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया

केन्द्र में मंत्री और सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर, सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, पूर्व एमएलसी भाजपा अरविन्द त्रिपाठी ( गुड्डू ), भाजपा नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, सरबजीत सिंह नामित पार्षद,अमित तिवारी कोरोना योद्धा, कौशलेंद्र द्विवेदी पार्षद दल के नेता , सौरभ सिंह मोनू पूर्व पार्षद, कमलेश सिंह पार्षद, राम नरेश रावत पार्षद, ज्ञानेश पाण्डेय आरटीआई एक्टिविस्ट, सुनील कुमार शर्मा वार्ड अध्यक्ष,श्माम जी त्रिपाठी, आस्था धाम कृष्ण के मालिक संतोष त्रिपाठी ने शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

11 से 18 तक इस तरह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

  • 11 नवम्बर शुक्रवार : भव्य कलश यात्रा एवं श्रीमद्भागवत महात्मा एवं सुखदेव आगमन
  • 12 नवम्बर दिन शनिवार :कपिल देवहूती संवाद सती चरित्र
  • 13 नवम्बर रविवार :ध्रुव चरित्र भरत चरित्र अजामिल उपाख्यान प्रहलाद चरित्र
  • 14 नवम्बर सोमवार : वामन अवतार श्री राम कथा श्री कृष्ण जन्मोत्सव 15 नवम्बर मंगलवार : पूतना वध कृष्ण बाल लीला गिरिराज पूजन
  • 16 नवम्बर बुधवार : भगवान का मथुरा आगमन गोपी उद्धव संवाद महाराज रुक्मणी विवाह
  • 17 नवम्बर गुरुवार : सुदामा चरित्र भगवान का स्वभाव गमन परीक्षित मोक्ष व्यास पूजन वृंदावन फूल होली
  • 18 नवम्बर शुक्रवार: हवन महाप्रसाद वितरण