22 साल बाद इतनी ग्लैमरस दिखती है शाहरुख की बेटी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल

# Environment

(www.arya-tv.com) फिल्म कुछ-कुछ होता है कि अंजलि तो आपको याद ही होंगी। शाहरुख की बेटी बनकर छोटी सी अंजलि ने सबका दिल जीत लिया था। आज वह अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 22 सितंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। सना सईद ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से की थी।

उनके इस रोल को फिल्म में बेहद पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद सना ने दो और बड़ी बॉलीवुड फिल्म  ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘बादल’ में भी काम किया था। लेकिन सना ने इन फिल्म के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। सना अब बड़ी हो गई हैं। भोली भाली सी दिखने वाली बच्ची अब अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। चलिए जना के जन्मदिन पर जानते हैं सना से जुड़ी कुछ अनजानी रोचक बातें।

टीवी में किया काम

बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में करने के बाद सना लंबे समय तक बड़े पर्दे से गायब रहीं। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स से वापसी की। सना ने साल 2008 में ‘बाबुल का आंगन छूटे न’ और ‘लो हो गई पूजा इस घर की’ जैसे टीवी सीरियल में नजर आईं। छोटे पर्दे पर भी उन्होंने कई रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 6’, ‘झलक दिखला जा 7’, ‘नच बलिए 7’ और ‘झलक दिखना जा 9’ में भी नजर आ चुकी हैं।

फिलहाल इन दिनों सना सईद अभिनय के दुनिया से दूर चल रही हैं। हालांकि वह सईद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं।