साध्वी प्राची की चुनौती, शाहीन बाग में अगर शेरनी हैं तो CAA का सामना करें

Lucknow UP

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद की नेता और अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची एक बार फिर चर्चा में हैं। नागरिकता संसोधन कानून को लेकर शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर साध्वी ने एक आडियो जारी किया है।

YouTube player

साध्वी प्राची ने कहा है कि अगर शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली महिलाएं वाकई में शेरनियां हैं तो वह सीएए से क्यों डर रही हैं। उन शेरनियों को सीएए का स्वागत करना चाहिए। उन्हें इस कानून का सामना करना चाहिए।

YouTube player

दुबक कर बैठे हैं शेर
इतना ही नहीं साध्वी ने आगे कहा कि शाहीन बाग में शेरनियां प्रदर्शन कर रही हैंं और शेर दुबक कर बैठे हैं। आगे साध्वी प्राची ने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून का विरोध करने वाले यह बताएं कि वह किसका समर्थन कर रहे हैं। जब खुद प्रधानमंत्री मोदी जी ने और गृह मंत्री ने साफ तौर पर कह दिया है कि देश में रहने वाले किसी भी भारतीय मुसलमान को इससे खतरा नहीं है। सीएए नागरिकता देने वाला कानून है छीनने वाला नहीं। बावजूद इसके ये लोग जबरन आम लोगों का रास्ता रोककर अपनी ताकत दिखा रहे हैं।

YouTube player

आम लोग हो रहे परेशान
साध्वी ने कहा कि देश भर में इस प्रदर्शन का विरोध होना चाहिए। खुद सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आपकी स्वतंत्रता तभी तक सीमित है जब तक दूसरे की स्वतंत्रता प्रभावित न हो। शाहीन बाग का रास्ता बंद होने से आम लोगों को परेशानियां हो रही हैं। लोगों के व्यवसाय ठप पड़े हैं पर इन्हें समझ नहीं आ रहा।