मुख्यमंत्री के आदेश तक जारी रहेंगी कम्युनिटी किचन की सेवाएं : नगर आयुक्त

# ## Lucknow
  • मुख्यमंत्री के आदेश तक जारी रहेंगी कम्युनिटी किचन की सेवाएं:डॉ.इन्द्रम​णि त्रिपाठी
  • नगर विकास मंत्री: 2000 मास्क उपलब्ध कराये गए जिसका प्रयोग कोरोना महामारी से बचाव में किया जायेगा
  • जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 44300 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण किया गया
  • एक्सिस बैंक व अन्य द्वारा अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग

(www.arya-tv.com)लखनऊ नगर निगम के आयुक्त डॉ.इन्द्रम​णि त्रिपाठी ने कम्युनिटी किचन के संचालन पर अपनी टीम के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अंतिम आदेश तक कोरोना संक्रमण के दौरान चलाये जा रहे सभी कार्य जिसमें कम्युनिटी किचन, सोडियम हाइपोक्लोराइड से सैनीटाइजेश आदि कार्य लगातार युद्ध स्तर तक जारी रहेंगे। श्री त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा ​है कि शहर का अंतिम व्यक्ति भी भूखा नहीं रहना चाहिए यही मुख्यमंत्री का निर्देश है इसका अनुपालन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है और अग्रिम आदेशों तक ऐसे ही जारी रहेगा।

इसी कड़ी में श्री त्रिपाठी ने नगर विकास मंत्री द्वारा समय—समय पर नगर निगम को विशेष सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’द्वारा कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए ऐम ट्रस्ट (AIM TRUST) के मुखिया संजय राय द्वारा 2000 मास्क उपलब्ध कराये गए जिसका प्रयोग कोरोना महामारी से बचाव में किया जायेगा।

मंत्री जी द्वारा उपरोक्त मास्क को नगर निगम लखनऊ को प्रदान किया गया एवं निर्देश दिये गये कि आम नागरिको के मध्य रहकर कार्य करने वाले प्रत्येक सब्जी, फल, दूध व अन्य आवश्यक वस्तुओं के विक्रेताओ को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाय। इस कदम से आम जनता के बीच में कार्य कर रहे दुकानदार एवं नागरिक दोनो का कोरोना से बचाव होगा।

  • जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 44300 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण किया गया

नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितों को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 10 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 44300 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट एवं राशन किट वितरण में समस्त नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया।

  • एक्सिस बैंक व अन्य द्वारा अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। आज एक्सिस बैंक के प्रतिनिधिगण द्वारा अन्नदा खाते में रु. 5,00,000 (पाॅच लाख) की सहयोग धनराशि जमा की गयी। इसके अतिरिक्त आनंद कुमार गुप्ता द्वारा रु. 11,000 का की सहयोग धनराशि अन्नदा खाते में जमा करायी गयी।

अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।