अखिलेश की मौजूदगी में पूर्व सांसद राजपाल व भोजपुरी एक्टर काजल निषाद लेंगी सपा की सदस्यता

UP

(www.arya-tv.com)समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज पूर्व सांसद व भोजपुरी एक्टर सपा की सदस्यता लेंगे। मुजफ्फरनगर शहर के रहने वाले पूर्व सांसद राजपाल सैनी अपने बेटे व साथियों के साथ सपा में शामिल होंगे। इसके अलावा भोजपुरी एक्टर काजल निषाद भी एक हज़ार कार्यकर्ताओं साथ सपा की सदस्यता लेंगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि, भाजपा राज में जनसामान्य की कहीं सुनवाई नहीं है। सत्ता के संरक्षण में अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री योगी का जीरो टॉलरेंस का दावा बस दावा ही बनकर रह गया है। जनता जिस पीड़ा से गुजर रही है उसकी तनिक भी अनुभूति न होना भाजपा सरकार और इसके नेतृत्व की संवेदनशून्यता का परिचायक है। -जगह-जगह मुफ्त राशन बांटने के लिए मोदी जी को धन्यवाद देने वाले मुख्यमंत्री को यह नहीं दिखाई देता है कि जनता को राशन मिलने में कितनी कठिनाई हो रही है। कोटेदार घटतौली के सहारे गरीबों का राशन लूट रहे हैं।