जल्द ही रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’, अल्लू अर्जुन का दिखेगा अलग अवतार

Fashion/ Entertainment

(www.aray-tv.com) अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ साल 2021 की ब्लॉकबस्टर हिट मूवी थी। इसने पूरे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लोग इसके पार्ट टू का इंतजार करने लगे थे। बीच-बीच में खबरें आ रही थीं कि शूटिंग शुरू हो गई है। कहानी ऐसी होगी। इस दिन पर्दे पर आएगी। कुल मिलाकर लोग कयास लगा रहे थे।

इसके बाद मेकर्स ने फहाद फासिल और अल्लू अर्जुन का तो लुक रिवील भी कर दिया गया था। अब इसकी रियल रिलीज डेट सामने आ गई है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ अगले साल 2024 में रिलीज होगी। अब किस दिन? ये आइए आपको बताते हैं।

दरअसल, हाल ही में अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इस खबर से न सिर्फ एक्टर और उनके परिवारवाले। बल्कि चाहने वाले भी खुशी से गदगद हो गए थे। गर्व से उनका भी सीना 56 इंच का हो गया था। तमाम फोटोज और वीडियोज भी सामने आए थे। अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इस बात की पुष्टि की गई है कि एक्शन-ड्रामा जॉनर पर आधारित फिल्म, अल्लू अर्जुन मोलेटी पुष्पा राज की भूमिका में हैं, 22 मार्च, 2024 को रिलीज होने वाली है।

अल्लू अर्जुन ने कराया सेट का दीदार

इंस्टाग्राम ने अपने ऑफिशियव हैंडल पर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया। उसमें उन्होंने ‘पुष्पा 2’ के सेट का दीदार कराया। साथ ही अपने आशियाने को भी दिखाय। एक्टर ने अपनी पूरी दिनचर्या के बारे में बताया। वह सोकर उठने के बाद क्या-क्या करते हैं। घर पर रोजाना दोपहर 1 बजे बात करते हैं। रामोजी फिल्म सिटी में बने सेट तक पहुंचने के बीच वह फैन्स से भी रूबरू होते हैं।

फिर जब वह सेट पर पहुंचते हैं तो तैयार होते हैं। अपने कॉस्ट्यूम्स सेलेक्ट करते हैं। उनका मेकअप होता है। उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ाई जाती है। फिर वह सेट पर जाते हैं। वहीं, डायरेक्टर सुकुमार, जिनके साथ वो पिछले 20 सालों से काम कर रहे हैं। वह भी एक्टर को अपना पहला प्यार बताते हैं। एक सीन भी शूट होता है, जिसमें अल्लु अर्जुन लॉरी में चंदन की लड़कियों को अपने स्टाइल में रखते नजर आते हैं।

जल्द शुरू होगा ‘पुष्पा 2’ का पोस्ट प्रोडक्शन

रिपोर्टों से ये भी पता चलता है कि डायरेक्टर सुकुमार और उनकी पूरी टीम ‘पुष्पा 2: द रूल’ की शूटिंग कुछ ही हफ्तों में पूरी करने की कोशिश में लगी है। टीम एक्शन फिल्म के लिए एक प्रॉपर पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल की प्लानिंग भी कर रही है, जिसके फिल्म की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म में चंदन की लड़की की तस्करी की पूरी कहानी नाटक के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी और अंत में फहाद फासिल की एंट्री ने कहानी में तड़का लगा दिया था। अब पार्ट 2 की कहानी अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल की तकरार से शुरू होगी।

‘पुष्पा 2’ पहले पार्ट से धमाकेदार होगी

बताया जा रहा है कि मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ऑफिशियल टीजर भी टीम द्वारा दूसरी किस्त की शूटिंग पूरी करने के तुरंत बाद रिलीज होने की उम्मीद है। इससे पहले, फेमस फिल्ममेकर ने पुष्टि की थी कि ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त पहले पार्ट से बड़ी और बेहतर होने वाली है। जाहिर है कि पार्ट 1 की भारी सफलता के बाद, एक बड़ी ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए, निर्देशक सुकुमार ने स्क्रिप्ट पर कई बार काम किया है।