सर्दी के कारण बढ़ जाती है हड्डी और गठिया से संबधित समस्या, इस तरह करें बचाव

Bareilly Zone UP

बरेली(www.arya-tv.com) सर्दी के मौसम में हड्डी और गठिया जैसी दिक्कतें काफी बढ़ जाती हैं। परेशानी की मूल वजह है असंयमित खानपान से बेतरतीबी से बढ़ता वजन और व्यायाम न करना। गुरुवार दोपहर हड्डी एवं गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज अग्रवाल ने दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में जिले के कई लोगों की समस्या फोन पर सुनी। उन्होंने समस्या की वजह और इससे निजात के बुनियादी उपाय बताए।

आधुनिक परिवेश में बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा तेजी से कम हो रही है। दूध और दूध से बने उत्पाद का सेवन करें। व्यायाम करें। शारीरिक वजन ज्यादा न रहे।

विशेषज्ञ को दिखाकर इसकी सही जांच कराएं और फिर दवा लें।किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। खून की जांच और एक्स-रे के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकता है। एनीमिया भी एक वजह हो सकती है। देश में एक तय उम्र के बाद घुटने व गठिया की समस्या आम है। इसे शुरूआत में ही काबू करना चाहिए।

डॉक्टर को दिखाएं। वहीं, उकडू बैठना बंद करें। जीना भी कम से कम चढ़ें-उतरें।  रीढ़ एक हड्डी नहीं बल्कि कई छोटी हड्डियां इसे मिलकर बनाती हैैं। इसी हड्डी में कहीं दिक्कत होने की आशंका है। पैर की झनझनाहट का भी इसी से संबंध है। डॉक्टर को दिखाकर प्रॉपर चेकअप करा इलाज करें। बेल्ट बांधकर मूवमेंट करें।

इस मर्ज में किसी तरह के खाने की हिदायत नहीं है।  इस उम्र में आस्टियो आर्थराइटिस की वजह से हड्डियां कमजोर होकर जल्दी टूटती हैैं। रीढ़ की हड्डी में कोई नस दबने से पैर सुन्न हो रहे होंगे। खानपान व शारीरिक व्यायाम पर ध्यान दें। चेकअप कराएं।