प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड कास्टिंग पर निशाना साधा:बोलीं- मेरिट के आधार पर फिल्में मिलनी चाहिए

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। इस बीच मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड कास्टिंग को लेकर बात की है। प्रियंका ने इस दौरान कहा कि बॉलीवुड में एक्टर्स की कास्टिंग मेरिट देखकर की जानी चाहिए, न कि पॉलिटिक्स औ ड्रामा देखकर।

इससे पहले भी प्रियंका बॉलीवुड में पॉलिटिक्स को लेकर बात कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने बताया था कि किस तरह इंडस्ट्री ने उन्हें किनारे कर दिया था, जिसके बाद प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़कर म्यूजिक में अपना करियर बनाने के फैसला लिया था।

टैलेंटेड लोग अब इंडस्ट्री से बाहर आते हैं- प्रियंका
इंडियन एक्प्रेस को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा- ‘बॉलीवुड में कास्टिंग टैलेंट के आधार पर की जानी चाहिए न कि राजनीति के मुताबिक। बीते समय में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कुछ बदल गया है। कई टैलेंटेड लोग अब इंडस्ट्री से बाहर आते हैं ।’

जब मैंने करियर की शुरुआत की थी, तब माहौल अलग था
प्रियंका ने अपने शुरुआती दौर को याद करते हुए कहा- जब मैंने करियर की शुरुआत की थी, तो माहौल बिल्कुल अलग था। कास्टिंग का काम राजनीति और नाटक के बजाए कास्टिंग डायरेक्टर का काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपॉर्चुनिटी और वर्कप्लेस के आसपास बातचीत होनी चाहिए।

बॉलीवुड की फंक्शनैलिटी में बहुत बदलाव आया है
प्रियंका ने आगे कहा- बॉलीवुड की फंक्शनैलिटी में बहुत बदलाव आया है, क्योंकि पिछली पीढ़ी के एक्टर्स न इसके लिए संघर्ष किया। कास्टिंग पर किसी भी ग्रुप का कंट्रोल नहीं होना चाहिए और यह टैलेंट के आधार पर ही किया जाना चाहिए। लोगों को इस बारे में बात करनी चाहिए।

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी इंटरनेशनल सीरीज सिटाडेल रिलीज होने वाली हैं। रूसो ब्रदर्स ने 5 साल पहले सिटाडेल के आइडिया के साथ प्रियंका से कॉन्टेक्ट किया था। 28 अप्रैल को इसका प्रीमियर होगा। इसके अलावा प्रियंका जल्द फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वो पहली बार आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।