मित्र शिंजो आबे को पीएम मोदी ने कराई थी बनारस की सैर

UP Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या की खबर से वाराणसी के लोग भी सदमे में हैं। बड़ी संख्या में काशीवासी मर्माहत हैं। लोग उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सारनाथ स्थित जापानी मंदिर पर मौन सलामी दी गई। आज शाम गंगा आरती में भी शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी जाएगी.

पीएम मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दोस्ती जगजाहिर है। प्रधानमंत्री रहते हुए जब शिंजो आबे भारत आए थे तो पीएम मोदी उन्हें 12 दिसंबर 2015 को वाराणसी दर्शन को लेकर आए। दोनों प्रधानमंत्रियों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगाजल हाथ में लेकर विश्व की मंगलकामना का संकल्प लिया था।

बनारस में अभूतपूर्व स्वागत से गदगद थे जापान के पूर्व पीएम

इस दौरान शिंजो आबे का भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रति स्नेह सभी ने देखा था। दोनों ने मढ़ी में बैठकर एक घंटे से अधिक गंगा आरती देखी थी। तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजों की यह यात्रा भारत की विदेश नीति का अहम हिस्सा थी, जिसने दुनिया की महाशक्तियों को अपना अहसास दिलाया था।

खुद में एक अद्वितीय कंवेंशन सेंटर है। जिसमें जापानी और भारतीय दोनों ही प्रकार की वास्तुशैलियों का संगम दिखता है। रुद्राक्ष कन्वेंशन की डिजाइन जापान की कंपनी ओरिएंटल कंसल्टेंट ग्लोबल ने किया है। निर्माण का काम भी जापान की ही फुजिता कारपोरेशन कंपनी ने किया है। सारनाथ में भी जापानी मंदिर है।