आशियाना में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न हुआ

Lucknow

(www.arya-tv.com)मोहनलालगंज लोकसभा में  विधानसभा सरोजनीनगर अंतर्गत लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेक्टर आई आशियाना में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ जिसमे भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय, मुख्य वक्ता भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा लखनऊ के जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी आदि भाजपा के नेतागण उपस्थित रहे जिसमे उपस्थित सभी सम्मानित बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजकगणों ने सभी वर्ग सभी समाज के वर्ग के कल्याण, गरीब कल्याण के लिए, विकसित भारत और भारत को विश्व का सुपर पावर बनाने के लिए सभी बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता साथियों के द्वारा उत्साह के साथ 20 मई को एकतरफा भाजपा में वोट कराने और अपने अपने बूथ को भारी वोटों से जिताते हुए फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बूथ अध्यक्षों को चुनाव तक किए जाने वाले कार्यों और प्रचार प्रसार के तरीकों को सिखाया, मुख्य वक्ता भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा लखनऊ के जिला प्रभारी माननीय श्री त्रयंबक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओ में उत्साह भरते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार क्यों बनाना जरूरी है इसके लिए विस्तार से बताया और जनता के बीच लगातार जनसंपर्क करने का आह्वान किया, भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर ने कहा विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्व में हर क्षेत्र में नंबर 1 बनाने के लिए भाजपा को जिताना है और लगातार टोली बनाकर प्रचार करना है और हर बूथ में कमल खिलाने की अपील कौशल किशोर द्वारा की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा  विनय प्रताप सिंह , भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी , माननीय विधायक  राजेश्वर सिंह , पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता  वीरेंद्र तिवारी , लोकसभा प्रभारी  सूर्य नारायण तिवारी , लोकसभा सहप्रभारी  बलीराम वर्मा , लोकसभा संयोजक  अरुण सिंह गप्पू , विधानसभा संयोजक (ग्रामीण क्षेत्र ) राजेंद्र बाजपेई , विधानसभा संयोजक (शहरी क्षेत्र)  भुवनेंद्र सिंह मुन्ना , विधानसभा प्रभारी  के के अवस्थी , जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा  धीरू पांडेय , लोकसभा विस्तारक  विवेक दीक्षित , मंडल अध्यक्ष  केके श्रीवास्तव , मंडल अध्यक्ष  विवेक राजपूत , मंडल अध्यक्ष  शिव बक्श , मंडल अध्यक्ष  शिव शंकर विश्वकर्मा , मंडल अध्यक्ष  विनोद मौर्य , मंडल अध्यक्ष  मोहित तिवारी , वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राजू , सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी , अनुज तिवारी , पार्षद गण, पार्टी पदाधिकारीगण, बूथ अध्यक्ष गण, शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यकर्ता भाईयो, बहनों की उपस्थिति रही।