मेरठ खानपुर में लोगों ने देखा तेंदुआ, वनविभाग का सर्च ऑपरेशन जारी

# ## Meerut Zone

(www.arya-tv.com) मेरठ के खानपुर में तेंदुए को खोजने के लिए वन विभाग की टीम ने दिनभर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। लेकिन निराशा हाथ लगी। वन विभाग की टीम गन्ने के खेतों से लेकर कई इलाकों में घूमती रही। मगर तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया।जबकि लोगों ने वहां तेंदुआ होने की बात कही है। इसकी वजह से जनता में अभी भी डर है।

रात में भी जारी रहा सर्चिंग ऑपरेशन
वन विभाग को बुधवार को ग्राम खानपुर के लोगों ने गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर वनविभाग की टीम गांव में जाकर सर्च ऑपरेशन कर रही है। वहीं परतापुर थानाक्षेत्र के फफूंडा गांव में भी तेंदुए के पदचिन्ह मिलने की जानकारी दी जा रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मेरठ विधान चन्द्र एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी रिठानी तारादत्त जोशी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। सघन कॉबिंग कर तेंदुए को खोजा जा रहा है।

लोगों को बताया तेंदुए से बचने का तरीका

वन विभाग की टीम ने गांवों में जाकर ग्रामीणों को तेंदुए से बचने के तरीके बताए। उप प्रभागीय वनाधिकारी मेरठ द्वारा ग्राम खानपुर एवं आसपास के व्यक्तियों से संवाद कर एसओपी की गाइड लाइंस के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। बच्चों को घरों के अंदर ही रखें। पालतू जानवरों को खुले में न बांधे बल्कि अंदर बांधें। किसान भी खेतों की तरफ न जाएं। अगर घर से बाहर निकलें तो समूह में निकले। घर से बाहर जो वक्त या खेत में जाते समय जोर जोर से बाते ंकरें। हाकारा करते या जोर से आवाज निकालते हुए खेतों की तरफ जाएं। अपने साथ म्यूजिक या रेडियो तेज आवाज में बजाकर घर से बाहर रहें।

गन्ने के खेत में सर्चिंग ऑपरेशन
ग्रामीणों ने तेंदुए को गन्ने के खेत में देखने की बात कही। बुधवार सुबह परतापुर क्षेत्र के खानपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। किसान देवेंद्र ने ईंख के खेत में तेंदुआ देखा। जिसके बाद ग्राम प्रधान से इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया। रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि तेंदुए के निशान पाए गए हैं। निशान शहर की ओर जाने का इशारा कर रहे हैं। टीम में एसडीओ सुभाष चौधरी, रेंजर मेरठ रामचंद, रिठानी रेंजर तारादत्त, गोपाल, कमलेश, गौरव, गुलशन सिंह आदि सदस्य तेंदुए की खौज में लगे हुए हैं।