लखनऊ: लखनऊ के कोचिंग सेंटर हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोगों के नाम सामने आ गए हैं। गौरतलब है कि लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में सोमवार को भीषण आग लग गई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई है।ये कोचिंग एक दुकान के ऊपर चल रही थी। इस दौरान कई छात्रों ने बिल्डिंग से कूदकर भी अपनी जान बचाने की कोशिश की और घायल हुए।
मृतकों के नाम सामने आए
- सागर
- नीलेश
- अनामिका
- संयम
- अनुच्छा
- सुखमनी
- आदित्य श्रीवास्तव
- ज्योति
- भविष्य
- अब्दुल रहमान
- सूरज भाह
- भाहजान
- जयनिल चक्रवर्ती
- मोहम्मद अम्मार
- सुमल्या
घायलों की जानकारी भी सामने आई
- जयंत
- लवप्रीत
- मोहम्मद आसिफ
- भुवन श्रीवास्तव
- पंकज
- शैलेंद्र
- अभिषेक
- पंकज जोशी
- गौरव कुमार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन
लखनऊ मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। विशेष जांच दल में अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग होगा। विशेष जांच दल के दूसरे सदस्य प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन हैं।
लखनऊ अग्निकांड मामले में हाई लेवल मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये फैसला लिया है। जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
मुआवजे का ऐलान
लखनऊ अग्निकांड पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया और मुआवजे का भी ऐलान किया। पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
सीएम योगी ने भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है।
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लखनऊ में अग्नि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना व चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सभी घायलों का समुचित उपचार कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। यूपी सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इस दुर्घटना में असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों को तत्काल ₹05-05 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।”
