लखनऊः CUET (UG) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई 2026 को होने वाली CUET UG परीक्षा को स्थगित कर दिया है। दो शिफ्टों में होनी वाली ये परीक्षा फिलहाल टाल दी गई है। जिन अभ्यर्थियों का एग्जाम 28 मई को तय था, उनके लिए नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा। NTA ने छात्रों से अपील की है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट regularly चेक करते रहें।
अभी तक नई डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन NTA ने साफ कर दिया है कि नया शेड्यूल बहुत जल्द जारी किया जाएगा।
NTA से संपर्क कैसे करें?
अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in और nta.ac.in पर अपडेट चेक कर सकते हैं।
किसी भी सवाल के लिए हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 पर कॉल करें या ईमेल करें cuet-ug@nta.ac.in पर।
CUET UG परीक्षा देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ जैसे DU, JNU, BHU समेत सैकड़ों विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है। ऐसे में इसकी तारीख में बदलाव लाखों स्टूडेंट्स की प्लानिंग को प्रभावित करेगा।
