सहारनपुर में 2017 के मुकाबले हर सीट पर इस बार पिछड़ा मतदान, जानिए कितने फीसदी हुआ मतदान

Meerut Zone

सहारनपुर (www.arya-tv.com) सहारनपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में गत दो चुनाव के मुकाबले इस बार कम मतदान हुआ। इस बार सातों सीटों पर 71.01 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2017 में 73.36 तथा 2012 में 71.30 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार कोरोना संकट के बीच हुए मतदान को लेकर स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने का काम जोरशोर से किया गया था।

खासी गहमागहमी थी

सुबह से मतदान को लेकर सभी सीटों पर खासी गहमागहमी थी। राजनैतिक दलों का पूरा जोर अधिक से अधिक मतदाताओं के वोट कराने का रहा। जिले की सात सीटों पर कुल 25,86,029 मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाता 13,67,045, महिला मतदाता 12,18,857 तथा 127 अन्य मतदाता है। सातों सीटों पर कुल 71.01 फीसदी मतदान हुआ। 18,36,419 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 7,49,610 मतदाताओं ने वोट नही डाले।

विधानसभा सीटों के गत दो चुनाव का मतदान प्रतिशत

विधानसभा सीट——-2012——-2017——-2022

बेहट ————–72.91——-75.04——74.96

नकुड़————–77.18——-77.53——-75.90

सहारनपुर नगर——-62.83——-69.24——-64.62

सहारनपुर देहात——73.69——-74.81——-73.19

देवबंद————-67.00——-71.53——–67.72

रामपुर मनिहारान—-73.30——–73.44——-69.46

गंगोह————72.21——–71.98——–71.25

कुल————71.30——–73.36——–71.01