आ गई ‘इक्का’ की रिलीज डेट, नेटफ्लिक्स पर आएगी सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म

# ## Fashion/ Entertainment

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक को तैयार हैं और वो भी अक्षय खन्ना के साथ। जब से मेकर्स ने फिल्म का ऐलान किया है, दर्शकों के बीच इसकी रिलीज डेट का इंतजार हो रहा है। अब फ़ैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। मेकर्स ने सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर ‘इक्का’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इससे पहले सनी देओल और अक्षय खन्ना ने 1997 में आई ‘बॉर्डर’ में साथ काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। और अब 29 साल बाद एक बार फिर दोनों नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

‘इक्का’ की रिलीज डेट अनाउंस

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​के निर्देशन में बनी ‘इक्का’ की बात करें तो ये एक क्राइम-थ्रिलर है, जो 10 जुलाई, 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म का ऐलान नेटफ्लिक्स ने इंडिया लाइनअप स्लेट इवेंट के दौरान किया गया था। ये इवेंट फरवरी में हुआ था, जिसमें ‘इक्का’ का ऐलान किया गया और फैंस खुशी से झूम उठे। दर्शक लंबे समय बाद एक बार फिर सनी देओल और अक्षय खन्ना को साथ देखने को लेकर भी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

‘इक्का’ की कहानी क्या है?

नेटफ्लिक्स ने फरवरी में ‘इक्का’ का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें सनी देओल वकील की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के अनुसार, ‘इक्का’ की कहानी एक सम्मानित और ईमानदार वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक मर्डर के आरोपी का केस लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ये वही शख्स है, कभी जिसका करियर इस ईमानदार वकली ने बर्बाद कर दिया था और अब एक बार फिर वही शख्स उसके सामने है, लेकिन इस बार उसे इसका केस लड़ना है और किसी भी हाल में जीतना है, फिर चाहे तरीका नैतिक हो या अनैतिक। इस केस को हारने पर उसके ऊपर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है।