मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, एक रात में 21 की मौत

# ## National UP

मुंबई।  एक तरफ देश के कई हिस्से सूखे की मार झेल रहे हैं वहीं महाराष्ट्र के कई शहरों में बारिश ने त्राहिमाम मचा रखा है। मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार देर रात से जबरदस्त बारिश हो रही है। अभी भी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। बादलों की आवाजाही लगी हुई है किसी भी झण जोरदार बारिश हो सकती है।

बारिश के चलते कई ट्रेनें और फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी कर दिया गया है। तीन जिलों में सरकारी छुट्टी का आदेश दिया गया है।

बारिश के चलते 21 की मौत
मुंबई में बारिश का कहर इस कदर है कि मंगलवार को ही तीन अलग अलग हादसों में कुल 21 लोगों की मौत हो गई है । मंगलवार रात तीन जगह दीवारें गिरी हैं। इन तीनों घटनाओं में 21 लोगों की मौत हुई है। दीवार गिरने की घटना मलाड ईस्ट, कल्याण और पुणे में हुई है। मलाड ईस्ट में 12 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कल्याण में 3 लोग दीवार की चपेट में आकर मारे गए हैं, जबकि पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है। ये घटनाएं आधी रात के आस-पास की हैं।