बरेली में H3N2 के 2 नए मरीज मिले:स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को आइसोलेट किया

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) बरेली में H3N2 वायरस के दो नए मरीज मिले। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। मामले में डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने CMO को आवश्यक निर्देश दिए हैं। दोनों मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।

CMO डॉ बलवीर सिंह का कहना है कि इनमें एक चार साल की बच्ची भी है। जबकि एक युवक है। दोनों के संपर्क वाले लोगों की भी टेस्टिंग कराई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर इन दोनों केस के मरीजों पर नजर रखे हुए हैं।

जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया

CMO डॉ बलवीर सिंह का कहना है कि इनफ्लूएंजा के जो दो मरीज मिले हैं। इनमें राजेंद्र नगर निवासी 4 साल की बच्ची और कर्मचारी नगर शहर का 22 साल का युवक शामिल हैं। परिवार के लोगों दोनों को टेस्टिंग के लिए अस्पताल लाए थे।

जहां दोनों में H3N2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि दोनों को इलाज चल रहा है, और घबराने वाली बात नहीं है। परिवार के जो अन्य लोग संपर्क वाले हैं उनके लिए भी जांच कराई जा रही है, जिनकी जल्द ही रिपोर्ट आनी है।

इस संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में एक अलग से 10 बेड का वार्ड बना दिया गया है। टेमू फ्लू की खुराक के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस वायरस से घबराने जैसी बात नहीं है। मरीज इसमें आसानी से ठीक हो जाता है। इनके अलावा शहर और देहात के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं की मरीजों की जांच में लापरवाही न की जाए।