Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

Equitas Small Finance Bank ने लाॅन्च किया 3-इन-1 अकाउंट

Business
2020-12-11 Jai Kishan

 2020 (www.arya-tv.com) अपनी प्रोडक्ट्स ऑफरिंग को व्यापक बनाने के मकसद से इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एक 3-इन-1 अकाउंट शुरू किया है। यह अकाउंट बैंक के ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के वित्तीय उत्पाद में निवेश करने में सक्षम बनाता है।

3-इन-1 अकाउंट (बचत़ट्रेडिंग़डीमैट) दरअसल एक सुविधाजनक विकल्प है जो ग्राहकों को अपने सभी बैंकिंग और वित्तीय निवेशों को एक ही इकाई के तहत रखने में मदद करता है। ट्रेडिंग और डिपॉजिटरी संबंधी सेवाओं के लिए बैंक स्टॉक ब्रोकिंग और डीमैट सेवाओं को ब्रोकरेज फर्मों के माध्यम से प्रदान करता है। यह व्यवस्था इक्विटास के बचत खाता ग्राहकों को एक प्लेटफाॅर्म का उपयोग करके निवेश उत्पादों में धन का निवेश करने में सक्षम बनाती है।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के ब्रांच बैंकिंग, लायबिलिटीज, प्रोडक्ट एंड वैल्थ के प्रेसीडेंट और कंट्री हैड श्री मुरली वैद्यनाथन ने कहा यह प्रोडक्ट ग्राहकों को अपनी पसंद के निवेश उपकरणों में निवेश करने में सक्षम बनाता है। इसके माध्यम से वे इक्विटी, एफडी, सरकारी प्रतिभूतियों और म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं। 3-इन-1 अकाउंट रखने वाले ग्राहक अपने बैंक खातों के बीच आसानी से धन हस्तांतरित कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा हम अपने ग्राहकों को हमारे बचत उत्पादों के माध्यम से समृद्ध और बेहतरीन बैंकिंग अनुभव प्रदान करना चाहते हैं।

3-इन-1 खाते के माध्यम से पेश किए गए वित्तीय उत्पादों में प्रत्यक्ष इक्विटी और एफ एंड ओ ट्रेडिंग, सभी एएमसी कंपनियों के म्यूचुअल फंड्स, ईटीएफ, कॉर्पोरेट एफडी, कॉर्पोरेट बॉण्ड, सरकारी बॉण्ड, बीमा उत्पाद, राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) और आरंभिक सार्वजनिक निर्गम- आईपीओ में निवेश शामिल हैं।

बैंकिंग आउटलेट्स की संख्या के मामले में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड भारत में सबसे बड़ा स्माॅल फाइनेंस बैंक है, और वित्तीय वर्ष 2019 में एसेट्स अंडर मैनेजमेंट और और कुल जमा के मामले में देश में दूसरा सबसे बड़ा स्माॅल फाइनेंस बैंक है। (स्रोतः क्रिसिल रिपोर्ट)। 30 सितंबर, 2019 तक, इसके वितरण चैनलों में भारत के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 853 बैंकिंग आउटलेट और 322 एटीएम शामिल थे।

इसके फोकस ग्राहक खंडों में औपचारिक चैनलों तक सीमित पहुँच वाले रखने वाले ऐसे लोग शामिल हैं, जो अपने अनौपचारिक, परिवर्तनीय और नकदी-आधारित आय प्रोफाइल के कारण इस वर्ग में आते हैं। यह वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की एक श्रृंखला प्रदान करता है जो इन ग्राहक खंडों की विशिष्ट आवश्यकताओं को उनकी आय प्रोफाइल, व्यवसाय की प्रकृति और उपलब्ध सुरक्षा के प्रकार को ध्यान में रखते हुए पूरा करता है। इसके एसेट उत्पाद विभिन्न प्रोफाइल वाले ग्राहकों की श्रेणी के अनुकूल हैं। इनमें स्माॅल बिजनेस लोन शामिल हैं, जिसमें माइक्रो एंटरप्रेन्योर्स को संपत्ति के आधार पर ऋण, आवास ऋण औरकृषि ऋण शामिल हैं।

साथ ही, बैंक संयुक्त देयता समूहों- मुख्य रूप से महिलाओं को माइक्रोफाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराता है। बैंक की ओर से प्रयुक्त और नए वाणिज्यिक वाहनों के ऐसे चालकों और सूक्ष्म उद्यमियों को ऋण दिया जाता है, जो आमतौर पर लाॅजिस्टिक्स के काम में लगे हुए हैं। इसके अलावा बैंक प्रोप्राइटरशिप को एमएसई लोन और कॉर्पोरेट ऋण भी प्रदान करता है। देयता पक्ष में, इसके लक्षित ग्राहकों में बड़े पैमाने पर संपन्न ऐसे व्यक्ति शामिल होते हैं, जिन्हें बैंक चालू खाते, वेतन खाते, बचत खाते और जमा खाते की एक पूरी रेंज प्रदान करता है। इसके अलावा, बैंक नाॅन-क्रेडिट आफरिंग्स जैसे एटीएम-कम-डेबिट कार्ड, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स भी प्रदान करता है और साथ ही फास्टैग भी उपलब्ध कराता है।  

Tagged Equitas Small Finance Bank launches 3-in-1 account Equitas Small Finance Bank ने लाॅन्च किया 3-इन-1 अकाउंट

Post navigation

सितारों से सजी महफिल मनोहर कहानियां पर देखें सच्ची घटनाओं पर आधारित शो
किडनैपिंग नहीं हनी ट्रैप में फंसे थे KGMU के डॉक्टर; दो गिरफ्तार

Related Posts

Share Market Today : भारी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 244 अंक चढ़ा; निफ्टी में भी तेजी

2026-09-162026-09-16 Dr. Anil Tripathi

चीनी की बढ़ती मांग : त्योहारों से पहले मिठाई कारोबारियों की चिंता, पर्याप्त सप्लाई की मांग

2026-09-12 Dr. Anil Tripathi

अमेरिका-ईरान युद्ध की आग में झुलसा शेयर बाजार, धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ्टी, क्रूड $96 के पार

2026-09-02 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • महिला समानता और शिक्षण संस्थानों में समान नियमों की वकालत, डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

    2026-09-21 Dr. Ajay Shukla
  • कृष्णानगर में पति की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत दो गिरफ्तार

    2026-09-21 Dr. Ajay Shukla
  • बदायूं में मकान का लिंटर गिरते ही मची चीख-पुकार, मकान मालिक समेत दो की मौत, एक घायल

    2026-09-21 Dr. Anil Tripathi
  • Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में जलती चिता पर कौन पकाने लगा मीट! तीन आरोपी गिरफ्तार

    2026-09-21 Dr. Anil Tripathi
  • मायावती का मुस्लिम समाज को लेकर बड़ा दावा, सपा के ‘PDA रथ’ को लेकर अखिलेश पर साधा निशाना

    2026-09-21 Dr. Anil Tripathi
  • मेरठ में CM योगी ने किया भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिमी यूपी का दौरा अहम

    2026-09-21 Dr. Anil Tripathi
  • बछिया को बेटी मानकर मनाई बरही, 250 लोगों को कराया भोज; डीजे पर झूमा परिवार

    2026-09-21 Dr. Anil Tripathi
  • ‘आजम-अतीक-मुख्तार, चलाते थे अखिलेश सरकार’, यूपी में सपा के खिलाफ लगे पोस्टर

    2026-09-21 Dr. Anil Tripathi
  • सलाखों के पीछे ‘ब्रह्मास्त्र’ का एक्टर, शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन शोषण का आरोप

    2026-09-21 Dr. Anil Tripathi
  • जिसे दुनिया ने ठुकराया, हरिद्वार में उसे किसने अपनाया… कहानी सुरेंद्र कोली के दोस्त की, जिसकी वजह से शुरू हुई थी दूसरी जिंदगी

    2026-09-21 Dr. Anil Tripathi
  • ओवैसी से बोले इमरान मसूद-आप 4-5 सीटें जीत जाएंगे लेकिन सरकार बीजेपी की बनवा देंगे

    2026-09-21 Dr. Anil Tripathi
  • बाराबंकी में बारिश के पानी भरे गड्ढे में डूबे 3 मासूम, नहाने के दौरान हुआ हादसा… तीनों की मौत

    2026-09-21 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR