लखनऊ की स्ट्रॉबेरी का लीजिए इस तरह आनंद, जानें क्या है पूरा मामला

National

(www.arya-tv.com) अनाज की पारंपरिक खेती से अलग अब किसान व्यावसायिक खेती करने में नई ऊंचाई को छूने में जुटे हुए हैं। वर्तमान में गोसाईगंज और मोहनलालगंज में किसान स्ट्रॉबेरी की खेती कर अपने जीवन में मिठास ला रहे हैं। यह उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। और वहीं लोग उस खेती में बहुत मेहनत करने लगे है।

दरअसल, गोसाईगंज इलाके में भी कुछ किसान स्ट्राबेरी की खेती कर रहे हैं। कासिमपुर बिरुहा के किसान आलोक ने एक बीघे में स्ट्रॉबेरी की खेती कर रखी है। उन्होंने अपने ही खेत में पौधे उगाने का प्रयास किया, लेकिन कम पौध उग सके। वह कहते हैं कि अब फल निकलने लगे हैं। किसान इसे फल मंडी में लेकर जाते हैं। इसी गांव के रमेश ने भी तीन साल स्ट्रॉबेरी की खेती की है, लेकिन इस बार उन्होंने सब्जी बोयी है।

रमेश बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी की खेती से अच्छी आमदनी हो जाती है। इसकी फसल 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच लगाई जाती है। दिसंबर से फल निकलने लगते हैं। इसके पौधे पुणे, जलगांव व दिल्ली सहित अन्य शहरों से मंगवाए जाते हैं। इसके लिए पहले से बुकिंग करानी पड़ती है। शुरुआत में इसके दाम अधिक होते हैं, लेकिन उत्पादन बढऩे के साथ ही दाम घटने लगते हैं।