रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रागिनी सिंह यदुवंशी को पदक पहनाकर किया सम्मानित

Lucknow
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रागिनी सिंह यदुवंशी को पदक पहनाकर किया सम्मानित

लखनऊ। लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रागिनी सिंह यदुवंशी को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धि पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने हाथों से पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ उन्होंने रागिनी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

रागिनी सिंह यादववंशी के इस सम्मान से लखनऊ मुआय थाई एसोसिएशन के धर्मेंद्र चौरसिया और प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सम्मान युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने वाला है। रागिनी की इस सफलता से उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।